VIDEO: सुनील ग्रोवर को टशन, सलमान के बाद अब कैटरीना ने किया ''गुत्थी'' के लिये ये काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 8:43 AM
स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने गुत्थी से लेकर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार भी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के कायल हैं. सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी बनकर आये और सबके दिलों में […]
स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने गुत्थी से लेकर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार भी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी के कायल हैं. सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी बनकर आये और सबके दिलों में छा गये. लेकिन कपिल शर्मा से उनकी कहा सुनी हुई और दोनों की दोस्ती टूट गई. अब सुनील ग्रोवर के एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं.
सुनील ग्रोवर अब सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आनेवाले हैं. ‘भारत’ के सेट पर उनका चार्म जबरदस्त ढंग से चल रहा है. पहले उनका चार्म सलमान खान पर चला और इस बार बारी कैटरीना कैफ की आई.
https://www.instagram.com/p/Bm8FaMqhygY/?utm_source=ig_embed
कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर ने एक तसवीर पोस्ट की थी जिसमें सलमान खान उनकी तसवीर खींच रहे थे और सुनील ग्रोवर पोज दे रहे थे. इस तसवीर को देखने के बाद कुछ फैंस ने कहा था कि वो शाहरुख खान की तरह लग रहे हो. इस बार सुनील को कैमरे में कैद करने का काम कैटरीना कैफ ने किया है.
https://www.instagram.com/p/Bmkq1EXBRcY/?utm_source=ig_embed
सुनील ग्रोवर ने भारत फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वे स्वैग के साथ सोफे पर खड़े है और तसवीरें खिंचवा रहे हैं. इस वीडियो में कैटरीना बेहद कूल अंदाज में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के स्टाइल को कैमरे में कैद कर रही हैं. सुनील ग्रोवर ने लिखा है- उम्मीद है वह अपनी सेल्फी नहीं ले रही होंगी. इस वीडियो में सुनील कमाल लग रहे हैं. उन्होंने काला चश्मा पहना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










