Lakme Fashion Week 2018: जब इस अंदाज में रैंप पर उतरीं जाह्नवी कपूर, नजरें नहीं हटा पाये लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2018 2:41 PM
जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के बाद से लगातार चर्चा में हैं. पहले भी वे अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थीं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद अब फैशन की दुनियां में भी कदम रख […]
जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के बाद से लगातार चर्चा में हैं. पहले भी वे अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थीं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद अब फैशन की दुनियां में भी कदम रख चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2018 की स्टेज पर खूबसूरत लिबास में रैंपवॉक किया. वे बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आईं.
जाह्नवी कपूर लैक्मे फैशन वीक 2018 में कदम रखने को लेकर काफी चितिंत थी क्योंकि यह उनका पहला फैशन शो था. उन्हें डर था वो कोई गड़बड़ न कर दें. लेकिन जब वो स्टेज पर आईं हरकोई उन्हें देखता रह गया.
https://www.instagram.com/p/Bm44J8JlFPY/?utm_source=ig_embed
जाह्नवी कपूर डिजायनर नचिकेत बार्वे के डिजायन किये आउटफिट में नजर आईं. अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया,’ जब नचिकेत ने मुझे वो ड्रेस दिखाई तो मैं डर गई. यह ड्रेस बेहद खूबसूरत थी और मुझे लगा ये काफी भारी होंगे. मुझे ऐसा लगा था कि मैं इन कपड़ों को पहनकर स्टेज पर चलूंगी तो गिर जाऊंगी.’
https://www.instagram.com/p/Bm40ccIlz0u/?utm_source=ig_embed
हालांकि जाह्नवी ने आगे बताया कि जब उन्होंने इस ड्रेस को ट्राई किया तो उन्हें अहसास हुआ कि यह कपड़े उतने भी भारी नहीं थे जितना उन्होंने सोचा था. जाह्नवी स्टेज पर बेहद कॉन्फिडेंट नजर आईं.
https://www.instagram.com/p/Bm4i1pGhNk2/?utm_source=ig_embed
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने दूसरी फिल्म साइन कर ली है. वे करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आनेवाली हैं. ‘तख्त’में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कई कलाकार नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










