VIDEO: जाह्नवी को देख बेकाबू हुए फैंस, बॉडीगार्ड्स ने किसी तरह गाड़ी तक पहुंचाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 9:06 AM
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आनेवाली फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा हैं. इस फिल्म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आनेवाले हैं. जाह्नवी के फिल्म के रिलीज होने में अभी काफी वक्त है, अभी शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है. फिल्म का फर्स्ट […]
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आनेवाली फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा हैं. इस फिल्म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आनेवाले हैं. जाह्नवी के फिल्म के रिलीज होने में अभी काफी वक्त है, अभी शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है. फिल्म का फर्स्ट लुक और कुछ पोस्टर जारी हो चुके हैं और इतने में ही जाह्नवी की फैंस की संख्या में अच्छा-खास इजाफा हुआ है. वे जहां भी जाती है, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं.
हाल ही में जाह्नवी अपने किसी काम से बाहर निकली थीं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी के फैंस उन्हें देखकर हुटिंग कर रहे हैं. इन फैंस में ज्यादा संख्या बच्चों की है.
जाह्नवी के फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटिड हो गये. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे उन्हें छूने की कोशिश कर रहे हैं. जाह्नवी बच्चों के बीच में से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. जाह्नवी को दिक्कत होती है लेकिन वो स्माइल करते हुए बिना किसी को कुछ कहे गाड़ी में बैठ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










