18 की हुई शाहरुख की प्रिंसेस सुहाना, गौरी ने शेयर की तसवीर

‘किंग खान’ शाहरुख की प्रिंसेस सुहाना खान आज 18 साल की हो गई . इस मौके पर मॉम गौरी खान ने इंस्टाग्राम में सुहाना की एक तस्वीर शे़यर की, जिसमें सुहाना काफी आकर्षक और खूबसूरत दिखाई दे रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रिंसेस की बर्थडे की तैयारी जोरों पर है …..फिलहाल […]
‘किंग खान’ शाहरुख की प्रिंसेस सुहाना खान आज 18 साल की हो गई . इस मौके पर मॉम गौरी खान ने इंस्टाग्राम में सुहाना की एक तस्वीर शे़यर की, जिसमें सुहाना काफी आकर्षक और खूबसूरत दिखाई दे रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रिंसेस की बर्थडे की तैयारी जोरों पर है …..फिलहाल देखना यह है कि SRK और गौरी खान ने अपनी प्रिंसेस के लिए क्या सरप्राइज प्लान किया है.
https://www.instagram.com/p/BjCf7nthHiK/
यह देखना मजेदार होगा कि अपनी बेटी के इस इम्पोर्टेंट दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए किंग खान क्या करते हैं……सुहाना के एक्टिंग करियर की बात करें तो यह कहना सही होगा कि एक्टिंग उनके खून में है. कई बार पापा शाहरुख भी सुहाना के एक्टिंग के कीड़े के बारे में बता चुके हैं. इसके अलावा सुहाना के सोशल मीडिया अकाउंट्स में किए गए पोस्ट से भी उनकी एक्टिंग की खूबियां साफ झलकती है …. वैसे तो सुहाना अक्सर अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है.
फिलहाल सुहाना लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी करने में लगी है और उड़ती खबर ये आ रही है कि सुहाना करन जौहर की मूवी से डेब्यू करने वाली है….अब जब सुहाना 18 की होने जा रहीं है और शुरु से ही अपने पापा की तरह एक बेस्ट एक्टर बनना उनका सपना रहा है ,तो हो सकता है कि यह साल सुहाना के करियर के लिए एक अच्छी शुरुआत साबित हो और सुहाना एक अच्छी अदाकारा बनकर उभरे….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




