श्रीदेवी को मिस कर रही हैं बेटी जाह्नवी कपूर, ये रहा सबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 8:54 AM
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरे देश को को सदमा लगा था. अभिनेत्री के परिवारवालों के साथ-साथ फैंस को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल था कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नही रहीं. उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए यह बेहद मुश्किलों […]
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरे देश को को सदमा लगा था. अभिनेत्री के परिवारवालों के साथ-साथ फैंस को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल था कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नही रहीं. उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए यह बेहद मुश्किलों भरा दौर है. हाल ही में सोनम कपूर की शादी में ये परिवार शामिल हुआ था. हाल ही में जाह्नवी ने मां के साथ एक तसवीर शेयर की है जिससे साफ है कि वेउन्हें बेहद मिस रही हैं.
दरअसल रविवार को मदर्स डे था. जाह्नवी के लिए यह दिन इमोशनल भरा रहा होगा क्योंकि यह पहला मौका है जब इस मौके पर उनकी मां उनके साथ नहीं हैं. उन्होंने मां श्रीदेवी के साथ अपनी एक बचपन फोटो शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/Bit3MVZhe0k/
इस तसवीर में जाह्नवी श्रीदेवी संग नजर आ रही हैं. दोनों की मुस्कुराहट आपका दिल छू लेगी. श्रीदेवी हर कदम पर दोनों बेटियों के साथ थीं. अक्सर ही दोनों बेटियों मां के साथ कई मौकों पर स्पॉट की जाती थीं.
जाह्नवी की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही आगामी फिल्म धड़क में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में उनके आपोजिट ईशान खट्टर दिखेंगे. श्रीदेवी जाह्नवी की पहली फिल्म को लेकर खासा उत्साहित थीं. उन्होंने जाह्नवी को उनकी पहली फिल्म के लिए कई टिप्स भी दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










