कॉल डिटेल रिकॉर्ड मामले में ''पाप'' एक्‍ट्रेस उदिता गोस्‍वामी से पुलिस ने की पूछताछ

Updated at :26 Apr 2018 9:47 AM
विज्ञापन
कॉल डिटेल रिकॉर्ड मामले में ''पाप'' एक्‍ट्रेस उदिता गोस्‍वामी से पुलिस ने की पूछताछ

मुंबई में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) मामले में चल रही पुलिस जांच में बुधवार को पुलिस ने पूर्व बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उदिता गोस्‍वामी के बयान दर्ज किये. पुलिस को जांच में पता चला है कि सीडीआर केस में उदिता के पति और फिल्‍ममेकर मोहित सूरी की कॉल डिटेल्‍स निकाली गई थी और उसे उदिता को सौंपा […]

विज्ञापन

मुंबई में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) मामले में चल रही पुलिस जांच में बुधवार को पुलिस ने पूर्व बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उदिता गोस्‍वामी के बयान दर्ज किये. पुलिस को जांच में पता चला है कि सीडीआर केस में उदिता के पति और फिल्‍ममेकर मोहित सूरी की कॉल डिटेल्‍स निकाली गई थी और उसे उदिता को सौंपा गया था. पूर्व विवाह से पूर्व अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने अपने पति मोहित सूरी का सीडीआर निकलवाने का काम एक वकील को दिया था.

उदिता और मोहित बयान दर्ज कराने के लिए ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 1 पर पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक,’ सीडीआर केस में जांच के मद्देनजर पता चला कि उदिता गोस्‍वामी ने कथित तौर पर 2014 में कॉल डिटेल निकलवाई थी.

ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर नितिन ठाकरे इस बात को कंफर्म करते हुए,’ उदिता को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था.’ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उदिता ने बताया कि वकील ने कथित तौर पर उन्‍हें कुछ डॉक्‍युमेंट्स दिये थे और उनसे पूछा था कि चेक करके बतायें कि क्‍या उन्‍हें किसी नंबर पर शक है.

ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभिषेक त्र‍िमुखे ने कहा,’ हमने बयान दर्ज कर लिये हैं और उनके बयान के आधार पर आगे की जांच की जायेगी. दोनों (उदिता और मोहित) ने हमें पूरा सहयोग दिया है.’

मोहित सूरी ने अपने ऊपर आरोप से इनकार करते हुए पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही है.

बता दें कि सीडीआर मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. जनवरी महीने में पुलिस को पता चला था कि कुछ निजी जासूस कॉल रिकॉर्ड डिटेल देने के बदले लोगों से 20 से 50 हजार रुपसे वसूल रहे हैं.

इस मामले में जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ का बयान 12 अप्रैल को दर्ज किया गया था. जिसके दो हफ्ते बाद उदिता का बयान दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola