यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलीं राधिका आप्टे, साउथ एक्‍ट्रेस ने किया चौंकानेवाला खुलासा

Updated at :24 Apr 2018 4:55 PM
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलीं राधिका आप्टे, साउथ एक्‍ट्रेस ने किया चौंकानेवाला खुलासा

लंदन : राधिका आप्टे और ऊषा जाधव जैसे फिल्मी सितारों ने एक नई डॉक्यूमेंट्री में भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के बाबत अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे ज्यादातर मामलों में पीड़ित आगे आने से डरते हैं. इस हफ्ते प्रसारित होने वाली बीबीसी वर्ल्ड न्यूज की एक रिपोर्ट […]

विज्ञापन

लंदन : राधिका आप्टे और ऊषा जाधव जैसे फिल्मी सितारों ने एक नई डॉक्यूमेंट्री में भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के बाबत अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे ज्यादातर मामलों में पीड़ित आगे आने से डरते हैं. इस हफ्ते प्रसारित होने वाली बीबीसी वर्ल्ड न्यूज की एक रिपोर्ट में राधिका और ऊषा उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चुप्पी के चलन के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि ऐसा शायद इसलिए होता है क्योंकि सितारों को एक तरह से पूजा जाता है.

राधिका ने ‘बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट’ में बीबीसी को बताया , ‘कुछ लोगों को भगवान माना जाता है. वे इतने ताकतवर हैं कि लोगों को लगता है कि उनकी आवाज के कोई मायने ही नहीं होंगे. या लोग सोचते हैं कि यदि वे बोलेंगे तो कहीं उनका करियर ही बर्बाद न कर दिया जाए.’

हॉलीवुड में उत्पीड़न के खिलाफ शुरू किए गए ‘मी टू’ अभियान के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा , ‘जिस तरह से महिलाएं और पुरुष साथ आए और तय किया कि वे अब ऐसा नहीं होने देंगे , काश… वह यहां ( बॉलीवुड में ) भी होता.’

कई अवॉर्ड्स जीत चुकीं मराठी अदाकारा ऊषा ने खुलासा किया कि फिल्म उद्योग में ताकतवर पुरुषों की ओर से यौन संबंध बनाने की मांग करना बहुत आम बात है. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे बोला गया कि उन्हें जो मौका दिया जा रहा है , इसके बदले उन्हें कुछ देना होगा.

ऊषा ने कहा , ‘मैंने पूछा कि कुछ का मतलब क्या ? मेरे पास पैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नहीं , नहीं …. पैसे की बात नहीं है. बात ये है कि तुम्हें साथ सोना पड़ेगा … हो सकता है कि वो एक निर्माता हो या निर्देशक हो. दोनों ही हो सकते हैं.’

डॉक्यूमेंट्री में 25 साल की एक ऐसी युवती का भी इंटरव्यू है जो अदाकारा बनने की चाह में अपने छोटे से गांव को छोड़ आई. इस युवती का कहना है कि कई बार उससे छेड़खानी की गई. वह पहली बार जब एक कास्टिंग एजेंट से मिली थी , उस वक्त भी उससे छेड़खानी हुई. यह डॉक्यूमेंट्री शनिवार और रविवार को पूरी दुनिया में प्रसारित की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola