ePaper

पत्‍नी जया बच्‍चन के बर्थडे पर भावुक हुए बिग बी, लिखा- कार्ड पर हाथ से प्यार से लिखी इबारत...

Updated at : 09 Apr 2018 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
पत्‍नी जया बच्‍चन के बर्थडे पर भावुक हुए बिग बी, लिखा- कार्ड पर हाथ से प्यार से लिखी इबारत...

नयी दिल्ली : हिंदी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्‍चन आज अपना 70वां जन्‍मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनके पति और महानायक अमिताभ बच्‍चन ने उन्‍हेंबेहद भावुक तरीके से जन्मदिन की बधाई दी. उन्‍होंने बेटे अभिषेक बच्‍चन और श्‍वेता के साथ जया बच्‍चन की एक तसवीर शेयर की है. तसवीर के साथ उन्‍होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिंदी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्‍चन आज अपना 70वां जन्‍मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनके पति और महानायक अमिताभ बच्‍चन ने उन्‍हेंबेहद भावुक तरीके से जन्मदिन की बधाई दी. उन्‍होंने बेटे अभिषेक बच्‍चन और श्‍वेता के साथ जया बच्‍चन की एक तसवीर शेयर की है. तसवीर के साथ उन्‍होंने एक प्‍यारा सा संदेश भी लिखा है.

महानायक ने ब्‍लॉग में लिखा,’ मध्यरात्रि के दस्तक देते ही प्यार भरे बधाई संदेश और फोन आने लगे. प्यार और साथ होने का उपहार और लेडी का उनके 70वें जन्मदिन पर वेलकम. वह एक पत्नी और मां हैं..और वह अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट के साथ हैं.’

बच्चन ने लिखा , ‘भावनाएं और प्यार मिला … कार्ड पर हाथ से प्यार से लिखी इबारत … खास दिन की खुशी और अपनों के साथ वक्त गुजारना ही तो सब कुछ होता है. बीते पलों की अच्छी यादों को पूरी शिद्दत से याद करके इस दिन को मनाने का बेहतरीन तरीका.’

अभिषेक बच्‍चन ने भी मां को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. अभिषेक ने सोशल मीडिया पर जया की एक पुरानी श्वेत-श्याम तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक मां. आप मेरी दुनिया हैं …लव यू.’

जया बच्चन का जन्म नौ अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था. उन्होंने वर्ष 1963 में बंगाली फिल्म ‘महानगर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 1971 में फिल्म ‘गुड्डी’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा. ‘शोले’ , ‘अभिमान’ , ‘ज़ंजीर’ , ‘चुपके चुपके’ , ‘बावर्ची’ , ‘मिली’ , ‘कोरा कागज’ , ‘परिचय’ आदि उनके करियर की मशहूर फिल्मों में शामिल है.

जया बच्‍चन को उनके फिल्मी करियर में नौ फिल्मफेयर सहित कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया. अदाकारा तीन जून 1973 को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. उनके दो बच्चे श्वेता और अभिषेक हैं. जया फिलहाल समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola