धड़क के सेट पर फोन बैन करना भी बेकार, लीक हुई नयी तस्वीरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 8:18 AM
-फिल्ममेकर करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिल्म रिलीज से पहले लोगों के सामने ना आये कोलकाता : हाल ही में फिल्म ‘धड़क’ के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ रहे […]
-फिल्ममेकर करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिल्म रिलीज से पहले लोगों के सामने ना आये
कोलकाता : हाल ही में फिल्म ‘धड़क’ के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ रहे थे. इसके बाद फौरन फिल्ममेकर करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिल्म रिलीज से पहले लोगों के सामने ना आये.
मगर इस बैन का भी शायद कोई असर नहीं पड़ रहा है. फिल्म की कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं. फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में ही हो रही है. सेट से जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सामने आयी हैं. जाह्नवी एक घरेलू महिला के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक थैला भी नजर आ रहा है. इससे पहले फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गयी थी. बता दें कि जाह्नवी ने श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद से ही ‘धड़क’ फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी. खबरों की मानें तो आठ मार्च को जब वह सेट पर आयीं थीं तो उनका सीन मुश्किल था लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से निभाया. यहां तक कि सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ भी की.
बताया जाता है कि ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘साइरात’ की रीमेक है. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










