Blackmail : इरफान खान के इस फिल्म का ‘पटोला’ गाना हुआ रिलीज, देखकर आप भी लगेंगे थिरकने...

मुंबई : इरफान खान की नयी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का ‘पटोला’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में गुरु रंधावा के डांस को देखकर आप थिरकने लग जायेंगे. हालांकि, कुछ दिन पहले ही इरफान की इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था. लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था. […]
मुंबई : इरफान खान की नयी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का ‘पटोला’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में गुरु रंधावा के डांस को देखकर आप थिरकने लग जायेंगे. हालांकि, कुछ दिन पहले ही इरफान की इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था. लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था. इसके बाद से ही वे इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. फिल्म का ‘हैप्पी हैप्पी‘ गाना पहले ही रिलीज हो चुका है. ‘ब्लैकमेल’ 6 अप्रैल को रिलीज होनी है.
इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी के लिए किया गया रिक्रिएट
गुरु रंधावा के ब्लॉकबस्टर गाने ‘पटोला’ को इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी की इस फिल्म में रिक्रिएट किया गया है. इस गाने में शादी का मंडप नजर आ रहा है. इरफान दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं. गाने में दुल्हन के रूप में कीर्ति की खूबसूरती को देखकर इरफान दंग होते दिख रहे हैं. वहीं, शादी की रस्में निभाते हुए उनकी खुशी को देखा जा सकता है.
गुरु रंधावा के साथ पहले भी इरफान ने किया है काम
पिछले साल रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में गुरु रंधावा के गाने ‘सूट सूट’ ने खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर से गुरु रंधावा और टी-सीरीज ने अभिनव देव की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लिए एक बार फिर हाथ मिलाया है.
इसे भी पढ़ें : अरे यह क्या! इरफान खान को हुई यह कैसी बीमारी कि उनकी दुनिया हिल गयी…?
इस गाना को सुनने के बाद आयेगा मजा
इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इरफान ने लिखा कि एक ऐसा गाना जिसे सुनते हुए और देखते हुए मजा आयेगा. इस गाने के बारे में बात करते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि भूषण सर और इरफान सर के साथ सूट सूट में दोबारा काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इनके साथ काम करने में मुझे काफी मजा आया था और इस बार ‘ब्लैकमेल’ के दौरान भी ऐसा ही हुआ. मैं आशा करता हूं कि ‘सूट सूट’ की तरह इस गाने को भी खूब सफलता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




