अमिताभ बच्चन कुछ देर के लिए लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2018 10:09 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कल रात लीलावती अस्पताल में भरती हुए. कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि ‘वे पीठ के निचले हिस्से में शिकायत लेकर आये थे.’ उन्हें इंजेक्शन देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.” बिग बी इन दिनों अपने अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कल रात लीलावती अस्पताल में भरती हुए. कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि ‘वे पीठ के निचले हिस्से में शिकायत लेकर आये थे.’ उन्हें इंजेक्शन देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.”

बिग बी इन दिनों अपने अगली फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रहें हैं, लेकिन अचानक उठे इस दर्द के कारण उन्हें तुरंत हॉस्पिटल जाना पड़ा.

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही अमिताभ और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट का टीजर रिलीज हुआ. दोनों कलाकार 27 साल के बाद एक साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित है.

इसमें अमिताभ और ऋषि कपूर, दोनों ही बुजुर्ग के रोल में दिख रहे हैं. अमिताभ ने ऋषि कपूर के पिता का रोल निभाया है. टीचर के एक दृश्य में वह ऋषि कपूर को यह कहते हुए नजर आते हैं कि वह पहले ऐसे पिता होंगे, जो अपने बेटे को ओल्ड ऐज होम भेज रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola