PHOTO: सामने आई विराट-अनुष्‍का के हनीमून की पहली तसवीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2017 3:16 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिये थे. अब ये कपल रोम में हनीमून मना रहा है. दोनों के हनीमून की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में दोनों बर्फ की हसीन वादियों के बीच नजर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिये थे. अब ये कपल रोम में हनीमून मना रहा है. दोनों के हनीमून की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में दोनों बर्फ की हसीन वादियों के बीच नजर आ रहे हैं. दोनों बेहद प्‍यारे लग रहे हैं. अनुष्‍का ने यह तसवीर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ‘इन हेवन…लिट्रेली’. हालांकि इस पोस्ट में भी अनुष्का ने इस बात का ज़िक्र नहीं किया कि आखिर वो दोनों किस जगह मौजूद हैं. साल 2017 की सबसे बड़ी और चर्चित शादी हर किसी के जुबान पर है. विराट-अनुष्‍का की शादी की तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/Bct1ME7ggio/

बता दें कि विराट और अनुष्‍का की ये गुपचुप शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में हुई. इस शादी में खास करीबी दोस्‍त और परिवार के सदस्‍य मौजूद थे. जब जल्‍द ही दोनों भारत लौटने वाले हैं. 21 दिसंबर को दिल्‍ली के होटल ताज में ग्रैंड रिसेप्‍शन की तैयारियां जोरों पर है. वहीं 26 दिसंबर को भी मुंबई में ग्रैंड रिसेप्‍शन पार्टी होगी जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्‍गज और फिल्‍मी दुनिया के सितारे के शामिल होंगे.

पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन विराट-अनुष्‍का ने शादी के बाद तसवीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद से ही लगातार शादी की सभी रस्‍मों की तसवीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola