लखनऊ के जितेश सिंह देव बने ''मिस्टर इंडिया 2017''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2017 10:24 AM
मुंबई: लखनऊ के जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम किया. वह अब मिस्टर वर्ल्ड 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं फर्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप पवन राव रहे. मिस्टर इंडिया के फाइनल में 17 प्रतिद्वंद्वी पहुंचे थे. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने विजेताओं […]
मुंबई: लखनऊ के जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम किया. वह अब मिस्टर वर्ल्ड 2020 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं फर्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप पवन राव रहे. मिस्टर इंडिया के फाइनल में 17 प्रतिद्वंद्वी पहुंचे थे. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. बता दें जितेश सिंह देव लखनऊ के रहने वाले हैं और पेशे से एक्टर हैं.
खिताब जीतने के बाद देव ने कहा, मैंने कुछ भी सोचा नहीं था लेकिन हां, मुझे खुद में यकीन था. विश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है. जब मेरा नाम पुकारा गया तो मैं निशब्द हो गया… देव ने कहा, खिताब जीतने के साथ जिम्मेदारी बढ जाती है.’
उन्होंने आगे कहा,’ (मिस्टर वर्ल्ड) प्रतियोगिता कठिन होने जा रही है. आज मैं इस पल का आनंद ले रहा हूं लेकिन कल से नई यात्रा शुरू होगी और मुझे कडी मेहनत करनी है.’ जितेश ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है. जीतेश से जब पूछा गया कि वो किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगे तो उन्होंने मानुषी छिल्लर का नाम लिया. बता दें कि हाल ही में मानुषी ने मिस वर्ल्ड 2017 को खिताब जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










