विराट-अनुष्‍का ने थामा एकदूजे का हाथ, सोशल मीडिया पर तेजी से VIRAL हो रहा ये वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 9:37 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने शादी कर ली है. विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये. इस क्‍यूट कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तसवीरें तेजी से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने शादी कर ली है. विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये. इस क्‍यूट कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है. विराट और अनुष्का दोनों ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई वेडिंग ड्रेस पहनी थी.

अनुष्का और विराट ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की. दोनों 21 दिसंबर को नई दिल्ली में एक प्रीतिभोज की मेजबानी करेंगे और इसके बाद 26 दिसंबर को फिल्म जगत के दोस्तों एवं क्रिकेट खिलाडयिों के लिए मुंबई में एक और भोज देंगे. अनुष्का और विराट के पिछले चार साल से प्रेम संबंध में थे. देखें वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=EfpGbV_mtlM

अक्तूबर में एक अखबार ने अपनी खबर में कहा था कि यह जोडी इटली में शादी कर सकती है. विराट को जब श्रीलंका के खिलाफ बाकी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए विराम दिया गया तब यह अटकलें तेज हो गयीं. अनुष्का और विराट दोनों 29 साल के हैं. दोनों पहली बार एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे.अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा कि दोनों इस महीने के आखिर में मुंबई के वर्ली स्थित अपने नये घर में चले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola