अभिनेत्री छेड़छाड़ मामला: आरोपी की पत्नी ने कहा- गलती से उनके पति का पैर अभिनेत्री को छू गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 8:59 AM

विज्ञापन

मुंबई: 9 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने पर गिरफ्तार किये गये विकास सचदेव की पत्नी ने दावा किया कि उसके पति ने विमान से उतरने से पहले किशोरी से माफी मांग ली थी और उसने कहा कि कोई बात नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई: 9 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने पर गिरफ्तार किये गये विकास सचदेव की पत्नी ने दावा किया कि उसके पति ने विमान से उतरने से पहले किशोरी से माफी मांग ली थी और उसने कहा कि कोई बात नहीं है. उसने दावा किया कि उसके पति का पैर गलती से जायरा को छू गया था. उपनगरीय क्षेत्र चांदिवली के निवासी सचदेव को इस घटना को लेकर जनाक्रोश के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.

महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस शर्मनाक घटना की जांच के आदेश दिये थे. सचदेव पर लज्जा भंग करने और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि जायरा अभी नाबालिग है. दंगल फिल्म की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा की.

‘दंगल’ अभिनेत्री ने वीडियो में बताया था कि उसके पीछे बैठे एक यात्री ने उसके आर्मरेस्ट पर पैर रख दिया था. उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव के डिडोंशी में सत्र अदालत द्वारा सचदेव को 13 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद उसकी पत्नी दिव्या सचदेव ने अदालत परिसर में संवाददाताओं से बातचीत की.

उसने कहा, मेरे पति पारिवारिक आदमी हैं. वह निर्दोष हैं. वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौट रहे थे और ऐसे में मानसिक रुप से बहुत थक चुके थे. दिव्या ने कहा, वह आराम कर रहे थे और गहरी नींद में थे, अचानक गलती से उनका पैर लडकी को छू गया. विकास ने विमान से उतरने से पहले अभिनेत्री से माफी मांग ली और उसने कहा, कोई बात नहीं है.

उसने वीडियो में कहा, आज मैं दिल्ली से मुंबई आ रही थी और मेरे पीछे बैठे एक अधेड व्यक्ति ने मेरे दो घंटे के सफर को बहुत बुरा बना दिया. पांच मिनट तक वह मेरे कंधे को अपने पैर से छूता रहा और अपना पैर मेरी पीठ पर इधर-उधर करता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola