स्टार वार! जब अक्षय को देखते ही सलमान ने फेर ली नजरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2017 9:27 AM
मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार वार अकसर देखने को मिलती है. कभी अभिनेत्रियों के बीच तो कभी अभिनेताओं के बीच मन मुटाव और तकरार की खबरें सुर्खियों में रहती है. पिछले दिनों ही सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच भी कुछ ऐसी दूरियां दिखीं. ना चाहते हुए भी वहां मौजूद लोगों कर ध्यान […]
मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार वार अकसर देखने को मिलती है. कभी अभिनेत्रियों के बीच तो कभी अभिनेताओं के बीच मन मुटाव और तकरार की खबरें सुर्खियों में रहती है. पिछले दिनों ही सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच भी कुछ ऐसी दूरियां दिखीं. ना चाहते हुए भी वहां मौजूद लोगों कर ध्यान उस ओर चल गया.
दरअसल ,इन दोनों अभिनेताओं की मुलाकात गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में हुई. लेकिन सलमान ने अक्षय को देखते ही नजर अंदाज कर दिया. सलमान ने ऐसे नजरें बचाईं कि उनपर दूसरों की नजर चली गयी. आपको बता दें कि दोनों के बीच की ये कोल्ड वार किसी फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं बल्कि मैनेजर रेशमा शेट्टी के कारण है.
बताया जाता है कि सलमान से अलग होने के बाद रेशमा ने अक्षय का काम संभाला था. उन्होंने अक्षय को कई बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाये. यही नहीं रेशमा की कोशिश अक्षय को बिग बॉस तक पहुंचाने की थी. लेकिन ये बात बन नहीं पायी. यही कारण है कि ये दोनों स्टार्स एक दूसरे से बचते नजर आते हैं.
गौर हो कि बॉलीवुड के दबंग सलमान गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने ‘ट्यूबलाइट’ कोस्टार मातिन रे के साथ खूब मस्ती की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










