शाहरुख खान का नया टीवी शो किसके लिए है ?

Updated at : 01 Dec 2017 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान का नया टीवी शो किसके लिए है ?

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान भले ही इनदिनों बड़े पर्दे पर फ्लॉप चल रहे हों, लेकिन छोटे पर्दे पर वो धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. वे जल्‍द ही स्‍टार प्‍लस के शो ‘टीईडी टॉक इंडिया नई सोच’ में नजर आनेवाले हैं. पिछले काफी दिनों से इस शो को लेकर चर्चा हो रही है. शाहरुख इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान भले ही इनदिनों बड़े पर्दे पर फ्लॉप चल रहे हों, लेकिन छोटे पर्दे पर वो धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. वे जल्‍द ही स्‍टार प्‍लस के शो ‘टीईडी टॉक इंडिया नई सोच’ में नजर आनेवाले हैं. पिछले काफी दिनों से इस शो को लेकर चर्चा हो रही है. शाहरुख इस शो में एक होस्‍ट के रूप में जुड़नेवाले हैं. हाल ही में इस शो को नया ट्रेलर जारी किया है जिसमें किंग खान का डिफ्रेंट अंदाज नजर आ रहा है.

इस ट्रेलर में शाहरुख बता रहे हैं, यह शो उनके लिए है जो जो जवान है, उनके लिए भी जो दिल से जवान है, उनके लिए है जिसने पास नये आइडियाज है या जिनके पास नहीं भी है. ये उनके लिए है जिनका दिमाग खुला है या फिर जो दिमाग खोलना चाहते हैं. और यह उनके लिए है तो ही जो मुझे चाहते हैं.

बता दें कि यह शो सोशल कॉज से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जो 7 दिसंबर को ऑनएयर हो जायेगा. इस शो का मुख्‍य उद्देश्‍य देशवासियों की सोच जगाने की है. पिछले दिनों शाहरुख ने कनाडा में एक मोटिवेशनल स्‍पीच दिया था. उनके इस टेड स्‍पीच की काफी सराहना हुई थी. बता दें कि शाहरुख एक बढिया मोटिवेशनल स्‍पीकर भी हैं. बताया जा रहा है कि इस शो में फील्‍ड से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी जो अपनी कहानी बयां करेंगे.

फिलहाल यह तय नही है कि कितने एपिसोड्स प्रसारित किये जायेंगे. बताया जा रहा है कि अगर कुछ एपिसोड्स हिट होते हैं तो आगे के शूट भी फिल्‍माये जायेंगे और अगला सीजन भी आयेगा.

शाहरुख के फिल्‍मी प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो वे जल्‍द ही आनंद एल रॉय की आगामी फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आनेवाले हैं. शाहरुख अपने दो साल इस फिल्‍म को देनेवाले हैं. यह 2018 में रिलीज होगी. फिल्‍म में शाहरुख बौने के किरदार में नजर आनेवाले हैं.

पिछले दिनों शाहरुख कोलकाता फिल्‍म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे. शाहरुख इस समारोह के मुख्‍य अतिथि थे. वापसी के दौरान खुद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी उन्‍हें अपनी कार से छोड़ने एयरपोर्ट तक आई थीं. शाहरुख ने कार से उतरते ही ममता के पांव छूये थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

बता दें कि शाहरुख खान पिछले दिनों कोलकाता फिल्म फेस्ट‍िवल में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. शाहरुख खान फिल्म फेस्ट‍िवल के विशेष अतिथि थे. वहां से वापसी के दौरान ममता बनर्जी अपनी कार से शाहरुख को छोड़ने एयरपोर्ट तक आईं. शाहरुख ने कार से उतरते ही ममता के पैर छुए और इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola