ePaper

अर्शी खान की सबसे बड़ी दुश्मन गहना वशिष्ठ होंगी बिग बॉस के घर में कैद

Updated at : 01 Dec 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
अर्शी खान की सबसे बड़ी दुश्मन गहना वशिष्ठ होंगी बिग बॉस के घर में कैद

विवादित टीवी शो बिग बॉस 11 में एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाली ढिंचैक पूजा तो घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स शो को मसालेदार बनना के लिए एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को […]

विज्ञापन
विवादित टीवी शो बिग बॉस 11 में एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाली ढिंचैक पूजा तो घर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.
अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स शो को मसालेदार बनना के लिए एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को घर में कैद कर सकते हैं. मालूम हो कि गहना वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने घरवालों को लेकर अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. खासकर अर्शी खान को लेकर गहना ने कई विवादित बयान दिए हैं. गहना अब तक अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता को लेकर शॉकिंग बातें दर्शकों के सामने ला चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब गहना घर पर कैद होती हैं, तो अंदर कैसा माहौल होता है. गहना ने अर्शी के बारे में कहा था कि उनपर करीब 10 क्रिमिनल केस पेंडिंग पड़े हुए हैं. शादी को लेकर भी बातें कही थीं.
गहना के मुताबिक, रोल पाने के चक्‍कर में अर्शी खान ने जल्दबाजी में 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ चुपचाप विवाह कर ली थी. उन्होंने प्रियांक शर्मा को बाइसेक्शुअल बताया था. गहना ने विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को लेकर भी कहा कि वह दोनों सेक्शुअल रिलेशनशिप में रह चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola