Padmavati Controversy पर सलमान ने कहा - विवादों से निश्चित तौर पर फिल्म को नुकसान पहुंचता है...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 8:12 PM
पद्मावती फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता सलमान खान ने कहा कि इस तरह के विवादों से फिल्म के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ता है. 52 साल के अभिनेता ने कहा कि एक प्रतिकूल माहौल में फिल्म को नुकसान होता है क्योंकि लोग हिंसा के भय से सिनेमाघरों की तरफ जाने से बचते […]
पद्मावती फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता सलमान खान ने कहा कि इस तरह के विवादों से फिल्म के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ता है.
52 साल के अभिनेता ने कहा कि एक प्रतिकूल माहौल में फिल्म को नुकसान होता है क्योंकि लोग हिंसा के भय से सिनेमाघरों की तरफ जाने से बचते हैं.
उन्होंने फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुझे यकीन नहीं है कि इससे कोई फायदा होता है लेकिन निश्चित रूप से नुकसान होता है.
नुकसान होता है, काफी नुकसान होता है, मैंने खुद ऐसा देखा है. लोग सिनेमाघर जाने से डरते हैं. व्यापार में 100 प्रतिशत की कमी हो जाती है.
अभिनेता ने कहा, अगर कोई फिल्म खबरों में है तो कोई भी डर से सिनेमाघर नहीं जाता.
सिनेमाघर मालिक भी डर जाते हैं क्योंकि वे हिंसा नहीं चाहते, अपने सिनेमाघरों के बाहर पथराव नहीं चाहते. लोग घबरा जाते हैं.
सलमान ने एक निजी कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के साथ बातचीत में यह सब कहा.
उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर एकमात्र फैसला या तो सेंसर बोर्ड से आयेगा या फिर उच्चतम न्यायालय से.
अभिनेता ने कहा, मुझे नहीं लगता कि लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना सही है.
साथ ही किसी फिल्म को देखे बिना, उस पर टिप्पणी करना भी सही नहीं है. सेंसर बोर्ड अपना प्रमाणपत्र देगा और हम उसका पालन करेंगे.
उन्होंने कहा, इसके (फिल्म) बारे में बहुत बातें की गयीं कि अब साफ नहीं हो रहा कि सही क्या है और गलत क्या.
सेंसर बोर्ड या उच्चतम न्यायालय फैसला लेंगे और हमें उसका सम्मान करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










