रणबीर कपूर के लिए दुल्हन तलाश रही हैं मां नीतू सिंह, यह एक्ट्रेस है उनकी Choice...!

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर जल्द ही शादी रचानेवाले हैं. जी हां, रणबीर की मां नीतू कपूर बेटे की शादी की तैयारी कर रही हैं. बेटे के लिए लड़की तलाश रही हैं. मुंबई मिरर की एक हालिया रिपोर्ट केमुताबिक, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर उनकी शादी के लिए पिछले दो सालों से […]
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर जल्द ही शादी रचानेवाले हैं. जी हां, रणबीर की मां नीतू कपूर बेटे की शादी की तैयारी कर रही हैं. बेटे के लिए लड़की तलाश रही हैं.
मुंबई मिरर की एक हालिया रिपोर्ट केमुताबिक, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर उनकी शादी के लिए पिछले दो सालों से कोशिश कर रही हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, नीतू कपूर रणबीर के लिए भारत के बाहर दुल्हनियां ढूंढ रही हैं.
शायद इसी वजह से हाल ही में रणबीर किसी एनआरआई लड़की से मिले भी थे, जिसकी खबरें बीते दिनों मीडियाकी सुर्खियाेंमें रही.
बताते चलें कि सितंबर महीने में रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्मोकिंग करते हुए दिखे थे.
एेसा करते हुए दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था.
उसके बाद रणबीर और माहिरा के बीच रिलेशनशिप की बातें सामने आयी थीं.
इस मुद्दे पर रणबीर कपूर का बयान आया था कि वह माहिरा को पिछले कुछ महीनों से जानते हैं.
वह माहिरा की उपलब्धियों और उससे भी ज्यादा उनकी शख्सियत की इज्जत करते हैं.
अगर दोनों घटनाक्रमों को जोड़ कर देखें तो रणबीर विदेशी लड़की से ही शादी करेंगे और उनकी शादी मां नीतू कपूर की मर्जी से होगी.
रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और माहिरा की दोस्ती पर भी मां नीतू कपूर की नजर है. चर्चा तो यह भी है कि माहिरा भी नीतू कपूर की बहू बन सकती हैं.
यहां यह जानना गौरतलब है कि माहिरा खान की शादी 2007 में अली अक्सारी के साथ हुई थी और 2015 में दोनों का तलाक हो गया था.
बात करें फिल्मी फ्रंट की, तोमाहिरा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
वहीं, रणबीर कपूर जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




