क्‍या फिर करीब आ गये हैं नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 11:31 AM

विज्ञापन

पिछले काफी समय से नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा की बनते-बिगड़ते रिश्‍तों की खबरें फिल्‍मी गलियारों से आती रही हैं. लेकिन दोनों ने कभी खुलकर मीडिया के सामने अपने रिश्‍ते को नहीं कबूला और एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त बताया. अब पिछले दिनों खबरें थी कि उदय के शादी से इंकार करने के बाद दोनों का […]

विज्ञापन

पिछले काफी समय से नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा की बनते-बिगड़ते रिश्‍तों की खबरें फिल्‍मी गलियारों से आती रही हैं. लेकिन दोनों ने कभी खुलकर मीडिया के सामने अपने रिश्‍ते को नहीं कबूला और एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त बताया. अब पिछले दिनों खबरें थी कि उदय के शादी से इंकार करने के बाद दोनों का ब्रेकअप होने से नरगिस सबकुछ छोड़छाड़ कर वापस अमेरिका चली गईं हैं. लेकिन अब दोनों को लेकर चौंकानेवाली खबर आ रही है.

हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को एकसाथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते देखा गया है. वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म है कि न‍रगिस, उदय और उनकी मां के साथ उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले में रहना शुरू कर चुकी हैं. इस हैरान करनेवाली खबर के बाद अब दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा है.

एक न्‍यूज पोर्टल के मुताबिक चोपड़ा परिवार के करीबी व्‍यक्ति ने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. उदय शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और नरगिस भी मुंबई आ गई हैं. दोनों पिछले 2 साल से शादी करने के मूड में हैं लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते वो ऐसा नहीं कर पाये. अब उदय, नरगिस संग साथ फेरे लेकर उन्‍हें आधिकारिक तौर पर अपनाना चाहते हैं. इन खबरों में कितनी सच्‍चाई है यह तो आनेवाला समय ही बतायेगा.

वैसे नरगिस की डेब्‍यू फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ के बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें आई थीं, हालांकि नरगिस ने कहा था कि हमदोनों के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है. इसे प्‍यार का नाम देना ठीक नहीं. दोनों की अफेयर की खबरों ने फिर जोर पकड़ा जब दोनो एकसाथ मालदीव में न्‍यू ईयर सेलीब्रेट करते दिखे. इस दौरान नरगिस बिकनी में समुद्रतट पर नजर आई. वे उदय के साथ बेहद कंफरटेबल थी. दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

नरगिस, उदय के साथ शादी की तारीख का एलान करना चाहती थी लेकिन उदय चोपड़ा ने इतनी जल्दी कोई फैसला लेने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद नरगिस सीधे अपने होमटाउन चली गयी थीं. हालांकि उनके नजदीकी दोस्तों ने बताया कि वो कुछ वक्त के लिए छुट्टी लेना चाहती हैं इसलिए वो अपने परिवार के पास चली गयी हैं. अब लगता है कि दोनों फिर एकदूसरे के करीब आ गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola