ePaper

जेट एयरवेज ने की सनी लियोनी की नींद बर्बाद, शिकायत की

Updated at : 25 Nov 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
जेट एयरवेज ने की सनी लियोनी की नींद बर्बाद, शिकायत की

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने जेट एयरवेज की सेवाओं से बेहद आहत हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर अपनी पीड़ा जाहिर की है. दरअसल ये कपल जेट एयरवेज की उड़ानों में होने वाली देरी से नाराज है. सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने ट्विटर पर जेट एयरवेज की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने जेट एयरवेज की सेवाओं से बेहद आहत हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर अपनी पीड़ा जाहिर की है. दरअसल ये कपल जेट एयरवेज की उड़ानों में होने वाली देरी से नाराज है. सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने ट्विटर पर जेट एयरवेज की चार उडानों के इस सप्ताह देर होने की आज शिकायत की.

उन्होंने ट्वीट किया, सच में जेट एयरवेज हर रोज इस तरह से देर कर रहा है. पूरे सप्ताह हवाई जहाज में थी और सामान्यत: हर रोज एक उडान जेट एयरवेज की थी. हर दिन उन्होंने कम से कम एक घंटे की देरी की. मेरी सप्ताह की नींद बर्बाद हुई. कुछ किया जाना चाहिए.

वेबर ने पोस्ट किया कि उन्हें कंपनी से कॉल आया था और उनके द्वारा इसके लिए हवाई अड्डे को जिम्मेदार बताया जा रहा था. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जेट एयरवेज के पायलटों की तीन सप्ताह चली हडताल से उसकी समय सारिणी बुरी तरह प्रभावित हुई.

पिछले दिनों सनी लियोनी राष्‍ट्रगान को लेकर दिये गये एक बयान को लेकर सुर्खियों में थी. उन्‍होंने कहा था,’ मुझे लगता है देशभक्ति की फीलिंग आपके दिल से निकलती है. सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला हो, मेरा मानना है राष्ट्रगान बजते वक्त आपको खड़ा होना चाहिए, मैं भी खड़ी होती हूं.’ सनी लियोनी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अरबाज खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola