एक्‍स पोर्न स्‍टार मिया खलीफा को मिल चुकी है ISIS से धमकी, जानें 9 खास बातें ...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2017 2:02 PM

विज्ञापन

एक्‍स पोर्न स्‍टार मिया खलीफा अपने फोटोज और बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं. इंडिया में भी इस अमेरिकी पोर्न स्‍टार को कई लोग जानते हैं. खबरें है कि वे जल्‍द ही इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू करनेवाली हैं. कहा जा रहा है कि वे मलयाली फिल्‍म ‘चंकज 2’ से डेब्‍यू करेंगी. मीडिया […]

विज्ञापन

एक्‍स पोर्न स्‍टार मिया खलीफा अपने फोटोज और बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं. इंडिया में भी इस अमेरिकी पोर्न स्‍टार को कई लोग जानते हैं. खबरें है कि वे जल्‍द ही इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू करनेवाली हैं. कहा जा रहा है कि वे मलयाली फिल्‍म ‘चंकज 2’ से डेब्‍यू करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा था कि मिया इस मलयाली फिल्‍म में आइटम सॉन्‍ग करनेवाली हैं. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात पूरी तरह से गलत है. उनका कहना है कि मिया किसी भी भारतीय फिल्‍म से डेब्‍यू करने नहीं जा रही हैं. वैसे मिया ने पहले ही भारत नहीं आने की कसम खाई है, ऐसे में भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री से उनके डेब्‍यू वाली बात अफवाह लगती है. जानें उनके बारे में ये खास बातें…

1. साल 2015 में ऐसी खबरें थी कि वे सलमान खान द्वारा होस्‍ट किये जाने वाले टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9′ में नजर आयेंगी. लेकिन इन बातों का जवाब देते हुए मिया ने ट्वीट किया था कि,’ मैं कभी इंडिया आनेवाली नहीं हूं और जिन्‍होंने भी ऐसा कहा है कि मैं बिग बॉस शो में रूचि रखती हूं, उन्‍हें निकाल देना चाहिए.’

2. खबरों के अनुसार मिया की टीम ने उनके इंडियन प्रोजेक्‍ट्स के बारे में कोई बात नहीं की है. मिया ने साल 2015 में एडल्‍ट इंडस्‍ट्री को अलविदा कह दिया था. फिलहाल वे एक स्‍पोर्ट्स शो को होस्‍ट कर रही हैं.

3. साल 2016 में मिया सबसे ज्‍यादा सर्च की जानेवाली एडल्‍ट एक्‍ट्रेस बन गई थीं. लेकिन उन्‍होंने एडल्‍ट इंडस्‍ट्री में तीन महीने ही काम किया था.

4. मिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्‍सर अपनी बोल्‍ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लाखों फैन फ्लोविंग है.

5. मिया खलीफा उस वक्‍त सुर्खियों में आ गई थी जब आईएसआईएस (ISIS) ने उनका सिर कलम करने की धमकी दी थी. दरअसल ISIS ने उनकी फोटोज पर आपत्ति जताते हुए धमकी दी थी.

6. मिया ने उस समय पूरी दुनिया में सुर्खियों बटोर थी जब उन्‍होंने हिजाब पहनकर एडल्‍ट वीडियो शूट किया था.

7. कुछ समय पहले मिया उस वक्‍त फिर सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्‍होंने अमेरिकी बेसबॉल प्लेयर विल्सन के मैसेजेस सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये थे. दरअसल विल्‍सन उन्‍हें लगातार मैसेज कर रहे थे.

8. ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब मिया ने अपने सेलीब्रिटी फैन को सरेआम सोशल मीडिया पर बेपर्दा कर दिया था. उन्‍होंने साल 2016 में अमेरिकन फुटबॉलर चैड कैली के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये थे. दरअसल कैली ने उन्‍हें स्‍नैपचैट के जरिये फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजा था.

9. हाल ही में उन्‍होंने मदर मैरी के रूप में अपनी एक फोटो पोस्‍ट की थी और अपनी तुलना पाकिस्‍तानी एक्टिविस्‍ट मलाला से भी कर डाली थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया था. कई यूजर्स ने उन्‍हें फोटो डिलीट करने को कहा था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola