युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति को भूल रही है: रजनीकांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 2:45 PM
दुबई: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने देश के भविष्य को लेकर युवा पीढी की चिंता की सराहना की है लेकिन संस्कृति और परंपरा को लेकर उनकी बेरुखी अभिनेता को रास नहीं आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘2.0’ का संगीत जारी करने यहां आए 66 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जीवन में खुश रहने के […]
दुबई: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने देश के भविष्य को लेकर युवा पीढी की चिंता की सराहना की है लेकिन संस्कृति और परंपरा को लेकर उनकी बेरुखी अभिनेता को रास नहीं आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘2.0’ का संगीत जारी करने यहां आए 66 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जीवन में खुश रहने के लिए लोगों के अपनी जडों से जुडे रहना महत्वपूर्ण है.
रजनीकांत ने कहा, आजकल हर कोई अपनी मातृभूमि और मातृभाषा से प्यार करता है. मुझे युवा पीढी का यह पहलू पसंद है. लेकिन वे धीरे-धीरे हमारी परंपरा और संस्कृति को भूल रहे हैं. अगर आप वास्तव में अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो हमेशा अपनी जडों को याद रखें.
अभिनेता ने कहा जीवन में सफल होने के लिए अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी है. ‘2.0’ फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है. इन दोनों ने इससे पहले शिवाजी और एनथिरन फिल्म में साथ काम किया है. ‘2.0’ फिल्म 25 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










