हर किसिंग सीन के बाद विद्या बालन से ऐसे सवाल पूछते थे इमरान हाशमी...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2017 3:08 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ को लेकर सुर्खियों में हैं. विद्या ने ‘इश्किया’ से लेकर ‘द डर्टी पिक्‍चर’ तक कई बोल्‍ड फिल्‍मों में काम किया है. हाल ही में नेहा धूपिया के ऑडियो शो ‘नो फिल्‍टर नेहा’ में शामिल हुईं. इस दौरान उन्‍होंने अपने और इमरान हाशमी के किसिंग सीन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ को लेकर सुर्खियों में हैं. विद्या ने ‘इश्किया’ से लेकर ‘द डर्टी पिक्‍चर’ तक कई बोल्‍ड फिल्‍मों में काम किया है. हाल ही में नेहा धूपिया के ऑडियो शो ‘नो फिल्‍टर नेहा’ में शामिल हुईं. इस दौरान उन्‍होंने अपने और इमरान हाशमी के किसिंग सीन का जिक्र करते हुए दिलचस्‍प खुलासा किया. इमरान हाशमी की सीरीयल किसर की इमेज से कोई इनकार नहीं कर सकता.

इस शो में उन्‍होंने खुलकर बातें की. जब उनसे ऑनस्‍क्रीन किसिंग सींस के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कई किस्‍से शेयर किये. उन्‍होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्‍म ‘घनचक्‍कर’ के किसिंग सीन का जिक्र किया. इस फिल्‍म में दोनों के बीच कई किस सीन शूट किये गये थे. विद्या ने बताया,’ इमरान हर किसी सीन के बाद उनसे कोई न कोई अजीब सवाल करते थे. लगभग हर सीन के बाद वे पूछते थे कि तुम्‍हें क्‍या लगता है सिद्धार्थ (सिद्धार्थ रॉय कपूर) इस सीन को देखकर क्‍या कहेंगे ?

विद्या ने आगे बताया, तुम्‍हे लगता है सिद्धार्थ मुझे मेरा पेमेंट देंगे ? उन्‍हें हर किस सीन के बाद सिर्फ यही चिंता होती थी कि सिद्धार्थ क्‍या कहेंगे ? मैं सोचती थी कि वो मुझसे हर सीन के बाद ऐसा क्‍यों पूछ रहे हैं.

विद्या ने फिल्‍म ‘गुरु’ के किसिंग सीन के बारे में भी बात करते हुए कहा,’ जब फिल्‍म ‘गुरु’ में माधवन ने मुझे किसी किया तब बहुत तेज बारिश हो रही थी और मैं व्‍हीलचेयर पर थी. इसलिए इस सीन से जु्ड़ा कुछ और उन्‍हें याद नहीं है.’

अरशद वारसी के साथ काम करने के एक्‍सपीरियंस को भी विद्या बहुत अच्‍छा मानती हैं. लेकिन अपनी और अरशद की अच्‍छी दोस्‍ती की वजह वे नसीरुद्दीन शाह को बताती हैं. विद्या ने बताया कि उन्‍हें नसीरुद्दीन शाह से काफी डर लगता था. ‘इश्किया’ के सेट पर वे उनसे डर के कारण अरशद वारसी से ज्‍यादा बात करती है.

बता दें कि विद्या अपनी आगामी फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में नेहा धूपिया भी हैं जो विद्या के बॉस के किरदार में नजर आयेंगी. बताया जा रहा है कि विद्या ने इस फिल्‍म के लिए ‘हीप हॉप’ भी सीखा है. फिल्म में विद्या RJसुलोचना उर्फ सुलु के किरदार में दिखेंगी. फिल्‍म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. विद्या इससे पहले फिल्‍म ‘बेगम जान’ में नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola