अमिताभ बच्चन के किरदार में नजर आयेगीं शिल्पा शेट्टी
Updated at : 29 Sep 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन का किरदार निभाना सबसे मुश्किल काम है. शिल्पा, फिल्मकार फराह खान के टेलिविजन शो ‘लिप सिंग बैटल’ में अमिताभ बच्चन के किरदार में नजर आयेगीं.शिल्पा ने कहा कि उनके लिए अमिताभ का किरदार निभाना जीवन का सबसे मुश्किल काम है. शिल्पा ने फोटो शेयरिंग […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन का किरदार निभाना सबसे मुश्किल काम है. शिल्पा, फिल्मकार फराह खान के टेलिविजन शो ‘लिप सिंग बैटल’ में अमिताभ बच्चन के किरदार में नजर आयेगीं.शिल्पा ने कहा कि उनके लिए अमिताभ का किरदार निभाना जीवन का सबसे मुश्किल काम है.
शिल्पा ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें अमिताभ के ..जुम्मा चुम्मा दे दे.. गाने में अमिताभ के अंदाज में देखा जा रहा है.शिल्पा ने इस फोटो के साथ साझा एक संदेश में कहा, “अमिताभ जैसे दिग्गज का किरदार निभाने के लिए मुझे नहीं पता कि मैंने इतनी हिम्मत कहां से जुटाई, बहुत दबाव था.फराह ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था.मैं पूरी तरह से इस किरदार में घुस गई.अमिताभ जी के लिए यह मेरा प्यार है.यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल काम है.”
गौरतलब है कि ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाला शो ‘लिप सिंग बैटल’ एक अंतरराष्ट्रीय शो ‘लिप सिंग बैटल’ का भारतीय संस्करण है.इस शो में न केवल बॉलिवुड बल्कि टेलिविजन और खेल जगत की बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




