ePaper

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई

Updated at : 28 Sep 2017 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी लोगों ने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकरजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी आवाज देश के संगीत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी लोगों ने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकरजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी आवाज देश के संगीत की आत्मा बनी रहे राष्ट्रपति कोविन्द.

लता मंगेशकर ने राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया है, आदरणीय राष्ट्रपति महोदय, आप की शुभकामनाओं के लिए मैं आपकी हृदय से आभारी हूं. स्वर कोकिला को उनके 88वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, सम्माननीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके कोकिल स्वरों की करोडों भारतीय प्रशंसा करते हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola