सट्टेबाजी के आरोप में अभिनेता अर्जुन रामपाल के रिश्तेदार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2017 10:09 AM
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के रिश्तेदार अमित गिल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक अमित गिल को क्रिकेट मैच पर हो रही सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अमित गिल पर श्रीलंका में 24 अगस्त को खेले गये भारत और श्रीलंका के बीच मैच में सट्टा लगाने […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के रिश्तेदार अमित गिल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक अमित गिल को क्रिकेट मैच पर हो रही सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अमित गिल पर श्रीलंका में 24 अगस्त को खेले गये भारत और श्रीलंका के बीच मैच में सट्टा लगाने को आरोप है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने सटोरिया गैंग को पकड़ने के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है.
ओशिवारा पुलिस की क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में अमित गिल सहित बुकी दीपक कपूर, तरुण ठाकुर और सनी ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इनके पास से मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, कंप्यूटर और एक डायरी भी बरामद हुई है. वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अमित गिल को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया. जिस पर कोर्ट ने अमित को 3 अक्टूबर तक की पुलिस कस्टडी दी है.
बताया तो यह भी जा रहा है कि इन सट्टेबाजों के मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद सहित विदेशी लिंक भी हैं. कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की जा सकती है.
बताया जा रहा है कि अमित गिल बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन के पूर्व पति हैं. हालांकि अमित, अर्जुन रामपाल के रिश्तेदार होने के सवाल पर इंकार कर रहे हैं. अर्जुन रामपाल की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










