सोशल मीडिया पर छाईं मिताली राज, मैगजीन के कवर पेज पर दिखा ऐसा अंदाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2017 9:51 AM
फैशन और लाइफ स्टाइल की चर्चित मैगजीन ने 10वीं एनिवर्सरी के ग्रैंड सेलीब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है. मैगजीन ने अपने अक्टूबर महीने के एडिशन के लिए तीन स्पेशल कवर पेज तैयार किये हैं. जिसके लिए कई फेमस बॉलीवुड के सितारों के साथ फोटोशूट किया है. ये कवर पेज सोशल मीडिया पर छाये हुए […]
फैशन और लाइफ स्टाइल की चर्चित मैगजीन ने 10वीं एनिवर्सरी के ग्रैंड सेलीब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी है. मैगजीन ने अपने अक्टूबर महीने के एडिशन के लिए तीन स्पेशल कवर पेज तैयार किये हैं. जिसके लिए कई फेमस बॉलीवुड के सितारों के साथ फोटोशूट किया है. ये कवर पेज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. लेकिन इन सबके बीच एक नाम ऐसा है जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर मिताली घोष के बारे में, जिनकी अगुवाई में भारत वर्ल्ड कप 2017 का उप-विजेता बना था.
इन तीनों कवर पेज को अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ ‘ए परफैक्ट 10! व्हाट अचीवर्स इट्स ए परफैक्ट टेन.’ मिताली राज के साथ इस कवर पेज पर शाहरुख खान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर मिताली के लुक की चर्चा जोरों पर है.
https://www.instagram.com/p/BZdwQsZlU0i/
वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को हमने गलैमरस और बोल्ड लुक में देखा है, लेकिन मिताली राज का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला है. मिताली ने इस कवर पेज शूट के लिए काले रंग का शानदार जंपसूट पहना है. उन्होंने बालों को खुला रखा है. मिताली का लुक फैंस का बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनके फोटोशूट को लेकर फैंस की ढेरों प्रतिकियाएं आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘आप शानदार लग रही है कैप्टन.’
वोग मैगजीन ने अक्टूबर 2017 के लिए तीन कवर पेज जारी किये हैं. एक कवर पेज में ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर नजर आ रहे हैं. चारों स्टार्स ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BZdwQsZlU0i/
एक और कवर पेज में लेखक पद्म लक्ष्मी, प्रियंका चोपड़ा और सुपरमॉडल नतालिया वोदियानोवा नजर आ रही हैं. तीनों बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










