ये क्या! एक कॉल पर काम छोड़ कर दिल्ली से मुंबई चली गई सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेंडिग’ के लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से वे इस फिल्म की शूटिंग को लेकर मुंबई में थी. फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं. लेकिन अचानक उन्हें एक कॉल आया और वे दिल्ली […]
बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेंडिग’ के लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से वे इस फिल्म की शूटिंग को लेकर मुंबई में थी. फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं. लेकिन अचानक उन्हें एक कॉल आया और वे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गईं. बता दें कि यह कॉल उनके पिता अनिल कपूर या भाई हर्षवर्धन कपूर की नहीं थी.
दरअससल उन्हें फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कॉल किया था. सोनम संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं. वैसे तो सोनम फिल्म में अपना हिस्सा शूट कर चुकी हैं. लेकिन आखिर में कहानी में कुछ जोड़ा गया. ऐसे में जैसे ही हिरानी ने सोनम को यह बताने के फोन किया, तो अभिनेत्री ‘वीरे दी वेडिंग’ के अपने शेड्यूल को रिवर्क किया और वे मुंबई जाने के लिए तैयार हो गईं.
सोनम एक दिन के लिए ही मुंबई गई हैं और वे आज ही दिल्ली लौट आयेंगी. इसके बाद वे ‘वीरे दी वेंडिग’ की शूटिंग करेगी. फिल्म को शशांक घोष डायरेक्टर कर रहे हैं. वहीं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और निखिल द़्वेदी इसे प्रोड्यूस करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




