ePaper

प्रभास को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसा कर रही हैं श्रद्धा कपूर

Updated at : 20 Sep 2017 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभास को इंप्रेस करने के लिए कुछ ऐसा कर रही हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हसीना’ के प्रमोशन को लेकर खासा बिजी हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी अगली फिल्‍म ‘साहो’ के लिए भी काम करना शुरू कर दिया है. इस फिल्‍म में श्रद्धा ‘बाहुबली’ स्‍टार प्रभास संग नजर आनेवाली हैं. पिछले दिनों खबरें थी कि श्रद्धा, प्रभास से मिलने के लिए […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हसीना’ के प्रमोशन को लेकर खासा बिजी हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी अगली फिल्‍म ‘साहो’ के लिए भी काम करना शुरू कर दिया है. इस फिल्‍म में श्रद्धा ‘बाहुबली’ स्‍टार प्रभास संग नजर आनेवाली हैं. पिछले दिनों खबरें थी कि श्रद्धा, प्रभास से मिलने के लिए बेकरार हैं और बस मुलाकात के लिए उनकी एक ‘हां’ का इंतजार कर रही हैं. हाल ही में दोनों ने एकदूसरे से मुलाकात की और पहली ही मुलाकात में प्रभास ने श्रद्धा का दिल जीत लिया. श्रद्धा ने प्रभास संग पहली मुलाकात के बारे में बताया था.

अब खबरें हैं कि श्रद्धा ने ‘साहो’ के लिए तमिल और तेलुगु भाषा सीखना शुरू कर दिया है. यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म का म्यूजिक मशहूर बॉलीवुड संगीतकार शंकर एहसान लॉय देंगे. बाहुबली के बाद ‘साहो’ प्रभास की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा इस फिल्‍म के लिए जमकर पसीना बहा रहीं हैं और फिलहाल उनका पूरा फोकस वजन कम करने पर है. दोनों स्‍टार पहली बार रोमांस करते नजर आयेंगे.

बताया जा रहा है कि फिल्‍म में श्रद्धा कपूर डबल रोल में नजर आनेवाली हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘साहो’ में श्रद्धा कपूर दोहरे किरदार में नजर आयेंगी. एक किरदार में उनका एक्‍शन किरदार देखने को मिलेगा जिसमें वे कई खतरनाक स्‍टंट करती नजर आयेंगी. इसके अलावा उनका दूसरा किरदार एक डरपोक लड़की को होगा.

कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा और प्रभास की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बारे में बात करते हुए ‘आशिकी’ गर्ल ने बताया था कि प्रभास ने उनसे मिलते ही कहा, ‘आप थक गई हैं, आपको भूख लगी होगी, चलिए खाना खाते हैं’. श्रद्धा ने आगे कहा,’ मुझे बहुत अच्‍छा लगा. मुझे मेरी तरह ही फूडी को-स्‍टार मिले हैं.’ श्रद्धा की बातों से साफ है दोनों खाने के शौकीन हैं. ऐसे में दोनों सेट पर खूब मस्‍ती करनेवाले हैं. दोनों पहली बार एकसाथ काम करनेवाले हैं. प्रभास ‘बाहुबली’ रिलीज होने के बाद छुट्टियों पर चले गये और लौटते ही ‘साहो’ की तैयारी में व्‍यस्‍त हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola