सुष्मिता सेन कार आयात मामले में अदालत में हुई पेश

चेन्नई: अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक लक्जरी कार के आयात के समय विदेशी व्यापार नीति के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को एगमोरे की विशेष अदालत के सामने पेश हुईं. उच्च न्यायालय ने 20 जुलाई को सुष्मिता के खिलाफ यहां एक निचली अदालत द्वारा जारी वारंट पर […]
चेन्नई: अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक लक्जरी कार के आयात के समय विदेशी व्यापार नीति के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को एगमोरे की विशेष अदालत के सामने पेश हुईं. उच्च न्यायालय ने 20 जुलाई को सुष्मिता के खिलाफ यहां एक निचली अदालत द्वारा जारी वारंट पर रोक लगाई थी. अदालत ने उन्हें 18 सितंबर को निचली अदालत के सामने पेश होने का निर्देश भी दिया था.
सीमाशुल्क विभाग एवं राजस्व खुफिया निदेशालय ने पाया था कि लक्जरी वाहन को नियमों का उल्लंघन करते हुए आयात किया गया जिसके बाद विभाग ने मामला दर्ज किया. जांचकर्ताओं ने कहा कि हारेन चोकसे नाम के व्यक्ति ने वासु पंडारी थामला नाम के व्यक्ति द्वारा आयातित एक टोयोटा लैंडक्रूजर सुष्मिता को बेची थी. बाद में पता चला कि इसमें नियमों का पालन नहीं किया गया था. न्यायाधीश ने इस मामले को 26 सितंबर तक के लिए स्थगित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




