ePaper

सायना नेहवाल को बड़े पर्दे पर पेश करना एक बडी जिम्मेदारी: श्रद्धा कपूर

Updated at : 18 Sep 2017 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
सायना नेहवाल को बड़े पर्दे पर पेश करना एक बडी जिम्मेदारी: श्रद्धा कपूर

मुंबई: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल का किरदार निभाने को तैयार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है. श्रद्धा ने कहा, मुझे लगता है कि उनका करियर तमाम उतार चढावों से भरा था, विशेषकर जिस तरह उन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी […]

विज्ञापन

मुंबई: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल का किरदार निभाने को तैयार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है. श्रद्धा ने कहा, मुझे लगता है कि उनका करियर तमाम उतार चढावों से भरा था, विशेषकर जिस तरह उन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की, वह बेहद शानदार एवं प्रेरित करने वाला था. अभिनेत्री ने कहा, उनकी कहानी को बडे पर्दे पर पूरी तरह उतारा जाए यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए बडी जिम्मेदारी है. यह एक कठिन और चुनौतीपूर्ण काम है.

श्रद्धा इन दिनों 27 वर्षीय लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना की बायोपिक की तैयारियों में मसरुफ हैं और अभिनेत्री का कहना है कि वह बैडमिंटन खेलने का आनंद उठा रही हैं. उन्होंने कहा, मैंने जब खेलना शुरु किया तो मुझे खेल से प्यार हो गया. मैं जिन दिनों बैडमिंटन का अभ्यास करती हूं, मेरा दिन एकदम अलग होता है और जब मैं नहीं खेलती तब मैं एक अलग इंसान होती हूं. मैं आमतौर पर सुबह छह बजे खेलना शुरु करती हूं और करीब दो घंटे तक खेलती हूं.’

अभिनेत्री ने कहा, हम हर दिन अभ्यास करने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर मेरे हाथ और पैर बहुत दुखते हैं तो मैं अभ्यास करने नहीं जाती. मुझे उस समय भी खेलने का मन करता है लेकिन मुझे ऐसे में न खेलने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा हो सकता है.’

खेल को लेकर किसी भी तरह का संदेह होने पर 30 वर्षीय अभिनेत्री अक्सर बैडमिंटन खिलाडी को संदेश कर अपनी जिज्ञासा शांत करती हैं. सायना के फिल्म में नजर आने के सवाल पर श्रद्धा ने कहा कि इस पर बात की जा रही है, इसलिए अभी कुछ भी नहीं कह सकते. फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola