ePaper

मुंबई के मशहूर RK स्‍टूडियो में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाडियां

Updated at : 16 Sep 2017 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के मशहूर RK स्‍टूडियो में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 6 गाडियां

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्‍शन हाउस आरके स्‍टूडियो में आग लग गई है. स्‍टूडिया मुंबई के चेंबुर में स्थित है. इस स्‍टूडियो की स्‍थापना शोमैन राज कपूर ने की थी. मौजूदा समय में अभिनेता ऋषि कपूर के इसका कामकाज देख रहे हैं. बीएमसी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आरके स्‍टूडियो में आग 2:20 […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्‍शन हाउस आरके स्‍टूडियो में आग लग गई है. स्‍टूडिया मुंबई के चेंबुर में स्थित है. इस स्‍टूडियो की स्‍थापना शोमैन राज कपूर ने की थी. मौजूदा समय में अभिनेता ऋषि कपूर के इसका कामकाज देख रहे हैं. बीएमसी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आरके स्‍टूडियो में आग 2:20 बजे लगी थी. मिली जानकारी के मुताबिक स्‍टूडियो में वायरिंग का काम चल रहा था. इस दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई.

जानकारी के अनुसार आरके स्‍टूडियो में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाडियों के साथ ही पानी के 3 टैंकर भी मंगाये गये है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि आग की वजह से एक हॉल जलकर खाक हो गया है.

आरके स्‍टूडियो में टीवी शो ‘सुपर डांसर’ के सेट में आग लग गई है. सेट पर कोई क्रू मेंबर नहीं था.

बता दें कि राज कपूर ने साल 1948 में आरके स्टूडियो और आरके फिल्म्स की स्थापना की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola