माधुरी दीक्षित को लेकर संजय दत्त ने खोला 17 साल पुराना राज...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2017 2:57 PM
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. वे कई टीवी शोज में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके अलावा अदिति राव हैदरी भी है. हाल ही में एक टीवी शो में प्रमोशन के लिए पहुंचे संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित और खुद के बारे में एक […]
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. वे कई टीवी शोज में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके अलावा अदिति राव हैदरी भी है. हाल ही में एक टीवी शो में प्रमोशन के लिए पहुंचे संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित और खुद के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया. साल 1990 में आई फिल्म ‘थानेदार’ का ‘तम्मा तम्मा’ सुपरहिट रहा था. इस गाने में संजू बाबा और माधुरी दीक्षित की कैमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक वाकया याद किया और ये दिलचस्प खुलासा किया.
संजय दत्त ने बताया इस गाने की शूटिंग करने से पहले उन्होंने 16 दिनों तक रिहर्सल की थी. टीवी शो में मेहमान बनकर आये संजय दत्त ने बताया, ‘जब मुझे माधुरी के साथ डांस करने को कहा गया तो मैं बहुत नर्वस हो गया था. एक तो मैं कौवे की तरह डांस करता हूं, मुझे माधुरी जैसी अच्छी डांसर के साथ डांस स्टेप्स करना मुझे नर्वस कर रहा था. इसलिए मैंने 16 दिनों तक अकेले प्रैक्टिस की थी.’
उन्होंने आगे बताया, शुरुआत में थोड़ी असहजता थी लेकिन फाइनली मैंने परफॉर्म किया. दोनों के डांस और कैमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया और लोगों ने इस जोड़ी को पसंद किया.
कहा जाता है कि फिल्म ‘थानेदार’ के दौरान ही दोनों एकदूसरे के करीब आये थे. लेकिन इस दौरान संजय दत्त शादीशुदा थे और एक बेटी के पिता भी थे. जैसे ही संजय दत्त की पत्नी को उनके और माधुरी के अफेयर के बारे में पता चला तो वे उन्हें छोड़कर चली गई. फिल्म ‘साजन’ के बाद संजय और माधुरी की शादी की भी अफवाहें उड़ी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
अचानक संजय दत्त आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो गये थे. संजय दत्त को 16 महीनों तक जेल में रहना पड़ा था, लेकिन इस बीच माधुरी एकबार भी उनसे मिलने नहीं गई. बस यहीं से दोनों के बीच दूरियां आने लगी. कहा तो यह भी जाता है कि माधुरी के माता-पिता ने उन पर संजय से रिश्ते खत्म करने का दबाव बनाया था.
जल्द ही राजकुमार हिरानी, संजय दत्त की बायोपिक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनसे जुड़ी कई अनुसनी बातों का खुलासा होगा. लेकिन खबरें यह भी आ रही है कि फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के रिश्ते को नहीं दिखाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










