काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की आखिरी सुनवाई शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2017 10:52 AM
जोधपुर: एक सुनवाई अदालत ने 1998 में दो काले हिरणों के शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान और अन्य के खिलाफ अंतिम सुनवाई बुधवार को शुरू की. अभियोजन वकील ने यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री के समक्ष अपनी आखिरी दलीलें पेश की. इसके कल भी जारी रहने की संभावना है. अभियोजन वकील […]
जोधपुर: एक सुनवाई अदालत ने 1998 में दो काले हिरणों के शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान और अन्य के खिलाफ अंतिम सुनवाई बुधवार को शुरू की. अभियोजन वकील ने यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री के समक्ष अपनी आखिरी दलीलें पेश की. इसके कल भी जारी रहने की संभावना है. अभियोजन वकील भवानी सिंह भाटी ने आखिरी दलीलों की शुरुआत करते हुए घटनाक्रम का वर्णन किया और पशुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी जिक्र किया.
भाटी ने कहा, हमने चश्मदीद गवाहों पूनम चांद और चोगाराम के बयानों का भी हवाला दिया जिन्होंने 1-2 अक्तूबर 1998 को खान तथा अन्य लोगों को एक वाहन में काले हिरणों का शिकार करते देखा था. खान के वकील एच एम सारस्वत ने कहा कि अदालत ने विगत में अभियोजन के अनुरोध को खारिज कर दिया था जिसमें डाक्टर एन पी नेपालिया द्वारा पोस्ट मार्टम से जुडे दस्तावेज की मांग की गयी थी.
सारस्वत ने कहा कि सुनवाई अदालत ने इस आवेदन को खारिज कर दिया और अब अंतिम सुनवाई शुरू हो गयी है. अभियोजन के अपना पक्ष पेश करने के बाद हम अपनी दलीलें शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामला फैसले के चरण तक पहुंच जाएगा. सह-आरोपियों नीलम, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और सैल अली खान के वकील भी अपनी दलीलें पेश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










