#RaginiMMS2.2: पोस्टर के बाद रिलीज हुआ फिल्म का बोल्ड टीजर, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 4:24 PM
वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस 2.2’ का पहला पोस्टर सोमवार को जारी किया गया था. अब फिल्म का बोल्ड टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के पोस्टर की तरह ही टीजर में भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में करिश्मा शर्मा के अलावा सिद्धार्थ गुप्ता, रिया […]
वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस 2.2’ का पहला पोस्टर सोमवार को जारी किया गया था. अब फिल्म का बोल्ड टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के पोस्टर की तरह ही टीजर में भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में करिश्मा शर्मा के अलावा सिद्धार्थ गुप्ता, रिया सेन और निशांत मल्कानी भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. हालांकि रिया सेन और निशांत मल्कानी की झलक अभी पोस्टर और टीजर में देखने को नहीं मिली है. बता दें कि ‘रागिनी एमएमएस 2.2’ इस सीरीज की तीसरी फिल्म है.
करिश्मा बोल्ड अंदाज इस वेब सीरीज के बारे में काफी कुछ बता रही है. टीजर से साफ है कि फिल्म में हॉरर और बोल्डनेस का तड़का लगने वाला है. यह फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म की पहली फ्रेंचाइजी में राजकुमार राव और कायनाज नजर आई थीं. वहीं इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसमें सनी लियोनी और प्रवीन दबास नजर आये थे. वहीं अब तीसरी किस्त में करिश्मा अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने जा रही हैं.
पोस्टर के बारे में कहा गया था कि इंडियन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किये गये अबतक के सबसे बोल्ड पोस्टर्स में एक है. इस वेब सीरीज को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इसके डायरेक्टर हैं सुयश वादवाकर. करिश्मा शर्मा इस वेब सीरीज के पोस्टर से सुर्खियों में आ गईं हैं और पोस्टर में अपने बेाल्ड अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.बता दें कि रिया सेन भी इस वेब सीरीज का हिस्सा है और वो सिमरन का किरदार निभा रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BY7h7J4ndDM/
बता दें कि इस वेब सीरीज में दो लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. जो अपने कॉलेज में कुछ असामान्य घटनाओं की गवाह बनती हैं. दोनों इस रहस्य को सुलझाने के लिए जरूरी बताई गई एमएमएस सीडी की खोज में लग जाती हैं. इस दौरान क्या-क्या घटनायें घटती है, इसी पर यह वेब सीरीज आगे बढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










