ePaper

बस इतनी कमाई और... फिर #EmraanHashmi की नंबर वन फिल्‍म बन जायेगी ''बादशाहो''

Updated at : 12 Sep 2017 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
बस इतनी कमाई और... फिर #EmraanHashmi की नंबर वन फिल्‍म बन जायेगी ''बादशाहो''

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बादशाहो’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है. फिल्‍म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्‍छी कमाई कर रही है, जबकि इस बीच कई फिल्‍में रिलीज हो चुकी है. 10 दिन में फिल्‍म 72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और य‍ह […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बादशाहो’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है. फिल्‍म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अच्‍छी कमाई कर रही है, जबकि इस बीच कई फिल्‍में रिलीज हो चुकी है. 10 दिन में फिल्‍म 72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और य‍ह फिल्‍म इमरान हाशमी की दूसरी बड़ी हिट बन गई है. फिल्‍म ने कमाई के मामले में उनकी फिल्‍म ‘राज 3’ को पीछे छोड़ दिया है जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बता दें कि फिल्‍म अजय और इमरान के अलावा इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्‍ता और संजय मिश्रा मुख्‍य भूमिका में हैं.

‘बादशाहो’ आनेवाले दिनों में 10 करोड़ की कमाई करती है तो यह इमरान हाशमी की नंबर वन फिल्‍म बन जायेगी. फिलहाल ‘द डर्टी पिक्‍चर’ नंबर वन पर काबिज है जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर 85 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘बादशाहो’ की कमाई पर नजर डालें तो फिल्‍म दस दिन में इसे भी पीछे छोड़ सकती है. फिल्‍म की लागत लगभग बाहर आ गई है. बता दें कि आठ दिनों में फिल्म ने 66.24 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

#RaginiMMS2.2: बोल्‍ड अंदाज में दिखीं करिश्‍मा शर्मा, जानें कौन है इंटरनेट की ये नयी सेंसेशन…

इस फिल्‍म को बेहद पसंद किया जा रहा है. एक्‍टर्स की शानदार एक्टिंग लोगों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब हो रही है. अजय-इमरान के अलावा दर्शक संजय मिश्रा को भी खूब पसंद कर रहे हैं. उत्‍तर भारत में फिल्‍म बढिया प्रदर्शन कर रही है. माना जा रहा है कि फिल्‍म वो सारे मसाले हैं जो फिल्‍म को चलाने में चाहिये होते हैं. कई समीक्षकों ने फिल्‍म को कमजोर भी बताया था लेकिन फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola