BAADSHAHO: अजय-इमरान के बाद विद्युत जामवाल का फर्स्‍टलुक हुआ रिलीज, तसवीर

Updated:
विज्ञापन

मिलन लुथरिया की आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दर्शकों को उत्‍साहित करने के लिए लगातार फिल्‍म के स्‍टार्स के लुक जारी किये जा रहे हैं. सोमवार को अजय देवगन के किरदार भवानी सिंह का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें वे कपड़ा से मुंह बांधे और दोनों हाथ में बंदूक […]

विज्ञापन

मिलन लुथरिया की आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दर्शकों को उत्‍साहित करने के लिए लगातार फिल्‍म के स्‍टार्स के लुक जारी किये जा रहे हैं. सोमवार को अजय देवगन के किरदार भवानी सिंह का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें वे कपड़ा से मुंह बांधे और दोनों हाथ में बंदूक लिये नजर आ रहे थे. इसके बाद इमरान हाशमी का राजस्‍थानी पगड़ी और तिलक लगाये हुए मारवाड़ी कुर्ता पहने डिफ्रेंट लुक जारी किया गया था. अब गुरुवार को विद्युत जामवाल का लुक जारी कर दिया गया. पोस्टर में वे मूंछ और हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे विद्युत का यह लुक उनपर काफी जंच रहे हैं.

इस फिल्म की कहानी का प्लॉट इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान की इमरजेंसी के समय से लिया गया है. पोस्टर में भी फिल्म की कहानी 1975 इमरजेंसी के दौर को दर्शाया गया है. पोस्टर के अनुसार हथियारों और करोड़ों के सोने से लदे ट्रैक को 6 लोग बचाते हैं. इमरजेंसी के दौर पर ये सभी 600 किलो मीटर का सफर 96 घंटों में पूरा कर हथियारों और सोने को सही जगह तब पहुंचने में कामयाब होते हैं. फिल्म के डॉयलॉग्स रजत अरोड़ा ने लिखे हैं. ‘बादशाहो’ की ज्यादातर शूटिंग जोधपुर शहर की तंग गलियों में की गई.

अनुमति के अभाव के कारण भी एक-एक बार जोधपुर और जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग को रोका गया था. गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट तीन बार बदली जा चुकी है. इसकी रिलीज डेट एक सितंबर 2017 तय की गयी है. फिल्‍म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और इलियाना डिक्रूज भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

गौरतलब है कि ‘बादशाहो’ फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले ये तीनों ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में एक साथ काम कर चुके हैं. सनी लियोनी इस फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola