Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की बादशाहत, तोड़ा ‘सैयारा’- ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तेरे इश्क में’ का रिकॉर्ड, छावा से खा गई मात

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Records

धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Records: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये कमाए. इस बड़े आकंड़े के साथ इसने सैयारा, थामा, तेरे इश्क में का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चलिए आपको पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Records: रणवीर सिंह ने दो साल बाद दमदार वापसी करते हुए बॉक्स ऑफ��स को हिला डाला. फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी और जब रिलीज हुई तो इसने साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चूर कर दिया. आदित्य धर की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों से भर-भरकर अच्छे रिव्यूज मिले. समीक्षकों ने भी फिल्म की खूब तारीफ की. रणवीर के अलावा मूवी में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर दिया. आइए फिल्म के रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं.

‘धुरंधर’ ने सैयारा के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर जमकर नोट छापे. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 27 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. इसके साथ ही मूवी ने मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सैयारा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने काम किया था. हालांकि ये विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई. छावा ने 31 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी. ये इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है.

साल 2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर है. इसने साल की कई बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवीज को धूल चटा दी. आपको उन मूवीज के नाम और कलेक्शन बताते हैं.

  • तेरे इश्क में- 15.81 करोड़
  • हक- 15.06 करोड़
  • 120 बहादुर- 15.00 करोड़
  • मिराई (हिंदी)- 17.48 करोड़
  • कांतारा: चैप्टर 1 (हिंदी- 18.50 करोड़
  • रेड 2- 19.71 करोड़
  • द ताज स्टोरी- 20.32 करोड़
  • सैयारा- 21.9 करोड़
  • मालिक- 22.52 करोड़
  • थामा- 25.11 करोड़

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? 280 करोड़ की ‘धुरंधर’ की ओपनिंग पर फैंस की निगाह, रणवीर सिंह की फिल्म कितना कलेक्ट करेगी?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola