Bigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता के पुराने अरमान के बाद इस एक्ट्रेस की शो में हुई एंट्री, बोली- छोड़कर मायका…

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2024 1:25 PM

विज्ञापन

chahat pandey

6 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर बिग बॉस 18 शुरू हो जाएगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे. अबतक शो में निया शर्मा, शहजादा धामी और शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हो गई है. अब एक और कंटेस्टेंट का प्रोमो सामने आ गया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’, 6 अक्टूबर को कलर्स पर शुरू हो जाएगा. शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट निया शर्मा का नाम सबसे पहले रिवील हुआ था. उसके बाद मेकर्स दो प्रोमो लेकर आए, जिसमें शहजादा धामी और शिल्पा शिरोडकर नजर आए. अब तीसरे कंटेस्टेंट का भी प्रोमो आ चुका है और कंटेस्टेंट कहती है, ‘छोड़कर अपना मायका आ रही हूं अपने पिया जी के घर. बिग बॉस जी आपका इंतजार रहेगा.’ वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का गाना सुनाई दे रहा है. उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है और उनके हाथ में ‘बिग बॉस’ का लोगो वाला मेहंदी लगा है. हालांकि वीडियो में उनका फेस रिवील नहीं हुआ है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे है. चाहत ने कई शोज में काम किया है, जिसमें सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, तेनालीराम, राधा कृष्ण, नागिन 2 शामिल है. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर के अंदर बंद होने के लिए चुम दरांग, गुरुचरण सिंह और विवियन डीसेना ने भी हामी भर दी है. बस बिग बॉस 18 मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

Also Read– Bigg boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये नागिन, ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का बढ़ा देती है पारा

Also Read- Bigg Boss 18 Contestants List: शो के लिए कंफर्म हुए ये कंटेस्टेंट, एक का तो साउथ स्टार महेश बाबू के साथ है कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola