Shivani Singh Bhojpuri Song: इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ शिवानी सिंह का ‘तू मरद नाहीं माथा के दरद’, एनर्जी-फुल बीट्स ने यूट्यूब पर 160M व्यूज किए पार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Dec 2025 7:40 PM
शिवानी सिंह भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Shivani Singh Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का 2 साल पुराना भोजपुरी गाना "तू मरद नाहीं माथा के दरद हउवा राजा जी" सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है. जानें खासियत और व्यूज डिटेल्स.
Shivani Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर सिंगर शिवानी सिंह का 2 साल पुराना पॉपुलर ट्रैक “तू मरद नाहीं माथा के दरद हउवा राजा जी” धूम मचा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा ने अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. गाने की बीट्स और लिरिक्स इतने जोशीले हैं कि किसी का भी पैर थिरकने से नहीं रुकता.
यूट्यूब पर यह गाना लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 164 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में आइए आपको इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘तू मरद नाहीं माथा के दरद हउवा राजा जी’ की खासियत और टीम
‘तू मरद नाहीं माथा के दरद हउवा राजा जी’ गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वहीं, शिवानी सिंह की दमदार आवाज ने इस ट्रैक को और भी यादगार बना दिया है.
गाने के वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा हैं, जो पति-पत्नी के किरदार में दिख रहे हैं. पारुल अपने पति से काफी परेशान है और इसलिए वह शिकायत करते हुए कहती है कि तुम मर्द नहीं सिर दर्द हो”. यह लाइन ही पूरे गाने की USP है, जो हर फीमेल पार्टनर अपने प्रेमी के लिए रिलेट कर सकती है. दोनों की केमिस्ट्री, गाने के एनर्जेटिक बीट्स और शिवानी की आवाज एक भरपूर एंटरटेनमेंट पैकेज है.
गाने की पॉपुलैरिटी और लाइक्स
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं. किसी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “पहली बार लाइफ में भोजपुरी गाना सुन रहा हूं वो भी सर्च कर कर”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “राजस्थानी होकर भोजपुरी सर्च करके सुन रहा हूं, वाइब तो है.” जबकि, कई ने हार्ट और फायर इमोजी बनाए.
गाने को 750K से ज्यादा लाइक्स और 164 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










