नया गाना ‘जान लेबा का’ ने मचाई धूम, वीडियो में पति की तारीफ करती दिखीं प्रिया सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
नया गाना ‘जान लेबा का’ ने मचाई धूम, वीडियो में पति की तारीफ करती दिखीं प्रिया सिन्हा

जान लेबS का न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Jaan Leba Ka New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी का नया रोमांटिक गाना ‘जान लेबा का’ रिलीज हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपने ऑन-स्क्रीन पति की जमकर तारीफें करती और उन पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Jaan Leba Ka New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर खुशबू तिवारी केटी का नया गाना ‘जान लेबा का’ Ivy भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. इस फ्रेश रोमांटिक ट्रैक में खुशबू तिवारी की सुरीली आवाज और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा की बेहतरीन अदाकारी का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है और फैंस को इसमें भोजपुरी स्टाइल का एक बेहद प्यारा और रोमांटिक तड़का देखने को मिल रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने एक हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

पति की तारीफों के बांधे पुल

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपने ऑन-स्क्रीन पति के प्यार में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं. वह अपने पति की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें बेहद स्मार्ट और हैंडसम बता रही हैं. वीडियो में आगे एक्ट्रेस अपने पति के लुक की तारीफ करते हुए चश्मे में जान लेने की बात करते दिखाई देती हैं. पूरे गाने में एक्ट्रेस अपने पति पर जमकर प्यार लुटाती और अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही हैं.

जान लेबा का गाने का वीडियो देखें और सुनें

शानदार है गाने की स्टार कास्ट और टीम

इस खूबसूरत भोजपुरी रोमांटिक ट्रैक को खुशबू तिवारी केटी ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है, जबकि वीडियो में प्रिया सिन्हा ने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू बिखेरा है. गाने का शानदार म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है और इसके प्यारे बोल राहुल यादव ने लिखे हैं. यह गाना इमोशन, म्यूजिक और फुल एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट पैकेज है, जिसे दर्शक खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया नया गाना ‘जान तू आवेलू’, अरविंद अकेला पर चढ़ा क्वीन शालिनी के प्यार का बुखार

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola