‘आम के चटनिया’ में दिखा चिंटू का देसी अवतार, रिलीज होते ही छाया गाना

प्रदीप पांडे, फोटो- यूट्यूब
Pradep Pandey Chintu New Bhojpuri Song: प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का नया भोजपुरी गाना ‘आम के चटनिया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शुभम तिवारी की दमदार आवाज ने गाने को खास बना दिया है.
Pradep Pandey Chintu New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ ‘चिंटू’ एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म देश में निकला होगा चांद का नया गीत ‘आम के चटनिया’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जहां इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
देसी अंदाज में नजर आए चिंटू
इस गाने में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. देसी लुक, दमदार एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त डांस मूव्स ने गाने को खास बना दिया है. वीडियो में उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे हैं. ‘आम के चटनिया’ में गांव की जिंदगी और देसी संस्कृति की खूबसूरती को भी दिखाया गया है. गाने में यह बताया गया है कि गांव की आम की चटनी, मरिचा की बुकनी और पोखर में नहाने का जो आनंद है, वह शहर की आधुनिक जिंदगी में नहीं मिल सकता. गीत में गांव और विदेश की लाइफस्टाइल के बीच दिलचस्प तुलना दिखाई गई है. वहीं माता-पिता के प्यार और उनके आशीर्वाद को दुनिया की सबसे बड़ी खुशी बताया गया है.
गाने का वीडियो
शुभम तिवारी की आवाज ने बढ़ाया गाने का असर
इस गाने को भोजपुरी सिंगर शुभम तिवारी ने अपनी आवाज दी है. गीत के बोल मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. फिल्म का निर्देशन भी रजनीश मिश्रा ने किया है. फिल्म को ज्योति सुब्बारायण और अभय सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है. गाने के ऑडियो और वीडियो राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं.
यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










