Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया रोमांटिक हिट ‘हमार दुलहनिया’ बना इंस्टाग्राम का नंबर-1 ट्रेंड, पत्नी की खूबियां गाते दिखे सिंगर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Dec 2025 2:47 PM

विज्ञापन

अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना हमार दुल्हिनिया, फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हमार दुलहनिया’ इंस्टाग्राम पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है और अबतक इस सॉन्ग पर 23K से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं. जानें क्या है खास.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-एक्टर अंकुश राजा इन दिनों अपने नए रोमांटिक सॉन्ग ‘हमार दुलहनिया’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में यह गाना Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया. वीडियो में अंकुश के साथ एक्ट्रेस गौरी सुब्बा उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभा रही हैं. दोनों की प्यारी केमिस्ट्री, सादगी भरा लुक और शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने इस गीत को खूब सराहना दिलाई है. यही वजह है कि अब यह इंस्टग्राम पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है. जानें खासियत और बाकी डिटेल्स.

इंस्टाग्राम पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा ‘हमार दुलहनिया’

अंकुश राजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह गाना इंस्टाग्राम रील्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस पर 23,000 से ज्यादा रील्स बन चुके हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अंकुश राजा और शिल्पी राज का सुपरहिट गाना ‘हमार दुलिनिया’. इंस्टाग्राम रील्स पर 23K+ रील्स और नंबर-1 ट्रेंडिंग में. अगर आपने अभी तक नहीं सुना है, तो तुरंत सुनिए और अपनी रील बनाइए.”

गाने की खासियत

म्यूजिक वीडियो में अंकुश अपनी पत्नी बनी गौरी की खूबियों की तारीफ करते नजर आते हैं. आसपास के लोग भी उनकी ‘गुणवान दुल्हन’ की सराहना करते हैं. आगे चलकर वे अपने माता-पिता का भी जिक्र करते हैं, जो अपनी बहू से बेहद खुश दिखाई देते हैं. शिल्पी राज की आवाज में गौरी यह स्वीकार करती हैं कि ससुराल में सभी लोग उन्हें दिल से प्यार देते हैं. यही पारिवारिक सरलता और प्यार भरा माहौल गाने को और भी आकर्षक बना देता है.

गाने की पूरी टीम

  • सिंगर्स: अंकुश राजा, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: बोस रामपुरी
  • म्यूजिक: विक्की वॉक्स
  • डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘साड़ी बलमु’ हुआ वायरल, दो एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज और धमाकेदार डांस ने जीता दिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola