Saj Ke Sawar Ke सुनकर मजा आया? तो फिल्म ‘मुकद्दर’ ऑनलाइन स्ट्रीम करें और कहानी देखें
मुकद्दर मूवी, फोटो- यूट्यूब
Saj Ke Sawar Ke: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार परफॉर्मेंस वाला 'सज के सवर के' गाना भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’ का सुपरहिट ट्रैक है. अगर यह गाना आपका फेवरेट है, तो आइए बताते हैं इसकी मूवी कहां देखी जा सकती है.
Saj Ke Sawar Ke: भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए ‘सज के सवर के’ एक ऐसा गाना है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार ऑन‑स्क्रीन केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस ने इसे और भी यादगार बना दिया. खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार की शादियों में यह गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है और अक्सर बजता है. गाना यूट्यूब पर लगभग 8 साल पहले रिलीज हुआ और तब से अब तक इसे 605 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह कोई सॉन्ग एल्बम का गाना नहीं, बल्कि फिल्म का हिस्सा है.
अगर आपको यह गाना पसंद आया है, तो इसकी मूवी भी जरूर देखें. आइए बताते हैं इसे आप ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.
मुकद्दर की कहानी क्या है?
मुकद्दर एक भोजपुरी फिल्म है जो 26 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी प्यार, संघर्ष और किस्मत (मुकद्दर) के इर्द‑गिर्द घूमती है. कहानी में खेसारी लाल यादव मुख्य हीरो हैं और वह अपनी मेहनत और हिम्मत से अपने प्यार को पाने की कोशिश करते हैं. काजल राघवानी हीरोइन हैं, जिनसे उनका रोमांस चलता है. फिल्म में प्यार और दुश्मनी के बीच संघर्ष, परिवार की मुश्किलें और रोमांचक ट्विस्ट देख सकते हैं. इसमें गाने और डांस भी खूब पसंद किए गए.
मुकद्दर की स्टार कास्ट
मुकद्दर में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में शुभी शर्मा, अयाज खान, अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैस, सी पी भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.
फिल्म ऑनलाइन कहां देखें?
अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह अब Airtel Xstream, Chaupal प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. आप इसे आसानी से ऑनलाइन अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर देख सकते हैं और गाने के साथ फिल्म का मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Raate Diya Buta Ke में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांस देख लिया? तो फिल्म ‘Satya’ OTT पर मिस न करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










