Raate Diya Buta Ke में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांस देख लिया? तो फिल्म ‘Satya’ OTT पर मिस न करें
सत्या मूवी, फोटो- यूट्यूब
Raate Diya Buta Ke: भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का सुपरहिट गाना ‘राते दिया बुताके’ करोड़ों व्यूज पा चुका है. इसी बीच जानें फिल्म सत्या की कहानी, स्टार कास्ट और इसे किस OTT पर देख सकते हैं.
Raate Diya Buta Ke: भोजपुरी सिनेमा का गाना ‘राते दिया बुता के पिया क्या‑क्या किया’ फिल्म ‘सत्या’ (2017) का सबसे पॉपुलर और सुपरहिट ट्रैक है. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री ने इसे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया और YouTube पर अब तक करोड़ों व्यूज हासिल हो चुके हैं. यह गाना आज भी यूपी‑बिहार की शादियों और पार्टियों में जरूर बजता है. अगर आपने इसे सुना है, तो इसकी फिल्म भी देखना बिलकुल मिस न करें. फिल्म में रोमांस के साथ भरपूर एक्शन भी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इसे कहां ऑनलाइन देख सकते हैं.
सत्या फिल्म की कहानी
फिल्म ‘सत्या’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द‑गिर्द घूमती है जो छोटे‑मोटे अपराध और गैंगस्टर की दुनिया में फंस जाता है. इसी बीच वह प्यार में पड़ता है और अपनी पहचान बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करता है. कहानी में रोमांस, संघर्ष और भावना का बेहतरीन मेल है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में पवन सिंह ने मुख्य किरदार सत्या निभाया है, जबकि अक्षरा सिंह ने उनकी पार्टनर सपना का रोल किया है. इसके अलावा दयाशंकर पांडे, बिपिन सिंह, नीधि झा और लोता त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने सहायक भूमिकाओं में हैं.
वहीं, आम्रपाली दुबे सिर्फ स्पेशल गाने में नजर आईं हैं.
OTT पर कहां देखें फिल्म?
फिल्म ‘सत्या’ को आप ZEE5 पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं और मोबाइल, स्मार्ट टीवी या टैबलेट पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं. कुछ अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे Airtel Xstream पर भी यह फिल्म उपलब्ध है.
‘राते दिया बुताके’ गाने की खासियत
फिल्म का सबसे चर्चित गाना है ‘राते दिया बुताके’, जिसे पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है. यह गाना अपने रोमांटिक और एनर्जेटिक वीडियो के लिए खास है और रिलीज होने के आठ साल में यूट्यूब पर 661 मिलियन व्यूज बटोर चुका है. Wave Music Bhojpuri ने इसे रिलीज किया था और यह गाना आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.
यह भी पढ़ें: Sarso Ke Sagiya: सुपरहिट गाने के साथ खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी की पूरी फिल्म OTT पर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










