CBSE इंग्लिश एग्जाम की नई डेट का दावा, बोर्ड ने बताया असली सच

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट के साथ CBSE नोटिस की फोटो (Image: Canva and X)

CBSE Board Fake Notice: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर CBSE से जुड़ा एक सर्कुलर तेजी से शेयर किया जा रहा था. इस नोटिस में दावा किया गया था कि कक्षा 12वीं की इंग्लिश पेपर को मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में दोबारा शेड्यूल किया गया है. CBSE ने इस नोटिस को फेक बताया है.

विज्ञापन

CBSE Board Fake Notice: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया था कि यह परीक्षा 12 मार्च 2026 को आयोजित होगी. देखने में यह डॉक्यूमेंट पूरी तरह ऑफिशियल लगता था क्योंकि इसमें बोर्ड का लोगो, सर्कुलर नंबर और हस्ताक्षर भी दिखाई दे रहे थे. इसी वजह से कई छात्रों और पैरेंट्स में भ्रम की स्थिति बन गई. CBSE Board की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है.

CBSE Board Fake Notice: फर्जी नोटिस में किन देशों का जिक्र?

फर्जी नोटिस में कहा गया था कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा की नई तारीख तय की गई है. इसमें स्कूलों के प्रिंसिपल से कहा गया था कि वे छात्रों को नई तारीख की जानकारी दें.

CBSE ने दी जानकारी

CBSE ने बताया गलत

CBSE की तरफ से साफ कर दिया गया कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है. बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है. बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों पर भरोसा न करें. किसी भी परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट और बोर्ड के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ही जारी की जाती है.

हालांकि, 9 मार्च को CBSE ने एक नोटिस जारी कर कहा था कि मिडिल ईस्ट के देशों में 12 मार्च से 16 मार्च 2026 तक की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं. इंडिया में CBSE Board 12th क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट हुई थीं जो 11 अप्रैल 2026 तक चलेंगी.

ये भी पढ़ें: CBSE Maths Paper 2026: आखिर सेक्शन D में ऐसा क्या था, देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola