Bhojpuri Song: ‘लगबा नाईस राजा जी’ गाना सुनकर झूम उठे फैंस, पुष्पा राणा की आवाज ने इंटरनेट पर लगाई आग

पुष्पा राणा कृष्मा सिंह फोटो- यूट्यूब
भोजपुरी सिंगर पुष्पा राणा का नया गाना “लगबा नाईस राजा जी” रिलीज हो गया है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसमें कृष्मा सिंह के लटके-झटके जबरदस्त लग रहे हैं.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है और इसी बीच सिंगर पुष्पा राणा का नया गाना “लगबा नाईस राजा जी” ने दस्तक दे दी है. रिलीज के साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. गाने का म्यूजिक, वीडियो और देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
लगबा नाईस राजा जी गाना रिलीज
“लगबा नाईस राजा जी” में पुष्पा राणा ने अपनी आवाज से गाने में जबरदस्त एनर्जी ला दी है. वहीं वीडियो में कृष्मा सिंह की अदाएं और शानदार एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. गाने के बोल अनुराग सिंह ने लिखे हैं, जिन्हें बेहद आसान और मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. वहीं रेलहान स्टूडियो और प्रकाश सोनी का म्यूजिक गाने में जान डालने का काम करता है. इसका बीट और धुन सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं.
लगबा नाईस राजा जी के बारे में
वीडियो को तुषार केशरवानी ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने गाने को रंगीन और एंटरटेनिंग बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. शानदार लोकेशन, बेहतरीन कैमरा वर्क और दमदार प्रस्तुति वीडियो को और आकर्षक बनाते हैं. 4K Ulta HD क्वालिटी में रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस दे रहा है. वेब म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. गाने का देसी फ्लेवर और मॉडर्न स्टाइल दोनों मिलकर इसे खास बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










