Satua Jawaniya Ke ने दिल जीता? तो फिल्म और भी मजेदार है, जानिए कहां देखें OTT पर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Apr 2026 8:45 PM
Satua Jawaniya Ke: भोजपुरी हिट गाना ‘सतुआ जवानी के’ फिल्म 'संघर्ष' से है, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी नजर आते हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म की कहानी और इसे कहां OTT पर देखा जा सकता है.
Satua Jawaniya Ke: भोजपुरी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो अपनी एनर्जी, मस्ती और रोमांस की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. ऐसा ही एक हिट गाना है ‘सतुआ जवानी के’, जो ‘संघर्ष’ फिल्म का हिस्सा है और इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. यह गाना अपनी देसी फील और दमदार म्यूजिक की वजह से काफी वायरल रहा है और आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है. ऐसे में अगर आपको यह गाना पसंद आया है, तो इसकी फिल्म को भी बिल्कुल मिस न करें. चलिए बताते हैं इसे कहां देख सकते हैं.
फिल्म संघर्ष की कहानी
फिल्म संघर्ष एक ऐसी कहानी है जिसमें इमोशन, ड्रामा और संघर्ष का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार और समाज के लिए लगातार संघर्ष करता है. जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों के बीच उसकी प्रेम कहानी भी आगे बढ़ती है, जो फिल्म को और ज्यादा इमोशनल बनाती है. यह फिल्म मेहनत, प्यार और जीत की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है.
OTT पर कहां देखें फिल्म?
अगर आपको ‘सतुआ जवानी के’ गाना पसंद आया है, तो आपको पूरी फिल्म संघर्ष जरूर देखनी चाहिए. यह फिल्म आपको OTT प्लेटफॉर्म टाटा प्ले बिंग पर आसानी से मिल जाएगी.
गाने की पॉपुलैरिटी
‘सतुआ जवानी के’ गाना रिलीज होने के बाद से ही काफी पॉपुलर रहा है और आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. करीब 8 साल पहले आए इस गाने को अब तक 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाता है. इसकी मस्ती भरी बीट्स, देसी फ्लेवर और रोमांटिक केमिस्ट्री ने इसे एक यादगार गाना बना दिया है.
कुल मिलाकर, अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो इसे OTT या यूट्यूब पर जरूर देखें क्योंकि यह आपको पूरा भोजपुरी एंटरटेनमेंट पैकेज देता है.
यह भी पढ़ें: Khole Di Kevadiya Bhail Bhor में निरहुआ ने आम्रपाली को किया रोमांस से परेशान, गाना पसंद आया? तो अब पूरी फिल्म देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










